कानपुर26जुलाई23*मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
कानपुर से मोनू सिंह की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
आज दिनांक 26/07/2023 को अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध व प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी व चौकी प्रभारी गंगा घाट, एंटी रोमियो प्रभारी, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी व महिला हेल्प डेस्क कर्मचारियों और महिला बीट कर्मचारीगण द्वारा राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जाने वाले *मिशन शक्ति* अभियान के परिपेक्ष में चौकी गंगा घाट के अंतर्गत पढ़ने वाले *जुहारी देवी बालिका विद्यालय* में बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों 1090,112,1098,1930,108,181,1076 एवं महिला सशक्तिकरण अभियान व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई एवम सुरक्षा का एहसास व समस्या का त्वरित निस्तारण का आश्वाशन दिया गया। मौके पर समस्याएं सुनी गई व पैंफलेट वितरित किए गए।

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी