जिलाधिकारी अपडेट, 26 जनवरी, 2023 कानपुर नगर।
कानपुर26जनवरी*74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा आज 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरान्त कलेक्ट्रेट प्रांगण में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम संनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (भू0/आ0) श्री सतेन्द्र कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली5मई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल* *05 मई 2026 , मंगलवार
नई दिल्ली5मई2026*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
अयोध्या4मई26*तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम के लिए