कानपुर26अक्टूबर23*सपा विधायक इरफान सोलंकी को लगभग दो माह बाद महाराजगंज जेल से गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया गया।*
*कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी को लगभग दो माह बाद महाराजगंज जेल से गुरुवार को कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया गया।*
*कोर्ट जाते वक्त इरफान ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया और बोले कि मेरे साथ फैसला नहीं इंसाफ होगा।*
*आगजनी से संबंधित मुकदमे में सभी गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। इसी बीच रिजवान की ओर से हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी।*
*जो अभी लंबित है। फैसला आने तक बचाव पक्ष सुनवाई टालने की कोशिश में लगा था।*
*लेकिन पिछले दिनों कोर्ट ने सफाई साक्ष्य का अवसर खत्म करके अभियोजन को बहस शुरू करने के निर्देश दे दिए थे।*
*इसके बाद एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने कोर्ट में बहस शुरू कर दी थी। दो दिन चली बहस में नौ गवाहों के बयान पढ़कर सुनाए जा चुके हैं।*
*अभियोजन की बहस अपने अंतिम दौर में है।*
*मामले में रिजवान सोलंकी, शौकत अली, मोहम्मद शरीफ व इसराइल आटे वाला भी आरोपी हैं।*
More Stories
सहारनपुर 27 अक्टूबर 26*त्योहारों को लेकर डीआईजी ने तीनों जिलों की पुलिस को दिए सतर्कता के निर्देश…*
लखनऊ 27 अक्टूबर 26*यूपी में 10 थानाध्यक्षों पर DGP का बड़ा एक्शन, सब सस्पेंडम 9 जिलों में कार्रवाई!*
लखनऊ 27 अक्टूबर 26*सनातन महापरिषद भारत का संगठन विस्तार, शोभित शुक्ला बने प्रदेश संगठन मंत्री*