*Big Breaking News
कानपुर25जून26*फीस दी, पढ़ाई की, सपनों को उड़ान दी,अब सिस्टम ने ही उनकी पहचान रोक दी।*
*O Level प्रमाण पत्रों का संकट: दस्तावेज मौजूद, फिर भी सत्यापन अधर में सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर*
*राम सहाय राजकीय डिग्री कॉलेज, बैरी शिवराजपुर और आकांक्षा सेवा संस्थान से जुड़े कंप्यूटर O Level पाठ्यक्रम के सैकड़ों अभ्यर्थी आज भी अपने प्रमाण पत्रों के सत्यापन और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं*।
*अभ्यर्थियों का आरोप है कि पूर्व में उन्होंने समय पर फीस जमा की, प्रशिक्षण पूरा किया और शासन व्यवस्था के तहत प्रमाण पत्र प्राप्त किए, लेकिन अब सत्यापन की प्रक्रिया में हो रही देरी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। जिसके चलते 12 माह का वेतन फंस गया है*
*सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अभ्यर्थियों के पास प्रवेश से लेकर फीस रसीद, प्रशिक्षण और अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हैं, तो आखिर प्रमाण पत्रों का सत्यापन क्यों नहीं किया जा रहा? विद्यार्थियों का कहना है कि व्यवस्था में हुई कथित लापरवाही की सजा मेहनत करने वाले छात्रों को दी जा रही है।*
*कई अभ्यर्थियों की नौकरी, वेतन और पदोन्नति तक प्रभावित हो चुकी है, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा है।वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से जिम्मेदारी संबंधित संस्थानों की बताई जा रही है, लेकिन पीड़ित छात्रों का सवाल है कि जब पूरी प्रक्रिया शासन और संस्थागत स्तर पर हुई थी तो अब जवाबदेही कोई और क्यों तय करेगा?*
*पीड़ित विद्यार्थियों की मांग है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, सभी दस्तावेजों के आधार पर एकमुश्त सत्यापन कराया जाए और दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए। उनका कहना है कि सिस्टम की गलती का बोझ छात्रों के भविष्य पर नहीं डाला जाना चाहिए।*
*एक ही घर के सदस्य में एक को घी-रोटी तो दूसरे की नमक-रोटी भी छीन ली गई, अब भी पीड़ित विद्यार्थी पूछ रहे हैं।आखिर कब तक एक व्यवस्था की लापरवाही उनके सपनों और भविष्य की कीमत वसूलेगी?*

More Stories
लखनऊ25जून26*राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अम्बुज वर्मा को गिरफ्तार किया!!
गोण्डा 25जून26*सरकार के दावों को खोखला करते नजर आ रहे गोंडा विद्युत विभाग के अधिकारी*
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*