कानपुर25जून2023*पीड़ित का हाउस टैक्स जमा करने के बहाने भू माफिया ने कराया प्लाट का एग्रीमेंट,
डीएम व एसपी को शिकायत देने के बावजूद भी कार्यवाही शुन्य , भू माफिया पीड़ित को कानपुर पुलिस कमिश्नर व अखिलेश यादव के साथ खींची हुई फोटो दिखा कर दे रहे है धमकी, पीड़ित मिश्रीलाल पासवान ने बताया बहुत जल्द जाएगा मुख्यमंत्री आवास लखनऊ*
कानपुर नगर के गंगागंज पनकी निवासी मिश्रीलाल पासवान ने बताया वह व उसकी मां रामदुलारी अनपढ़ है. पीड़ित की एक रिश्तेदार सुषमा व भू माफिया संजय व राकेश ने हाउस टैक्स जमा करने के पहले पीड़ित के प्लाट का एग्रीमेंट करवा लिया है. पीड़ित को जब इस बात की जानकारी हुई कि उनके प्लाट का एग्रीमेंट हो गया है तब उसने डीएम को अपना प्रार्थना पत्र दिया डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई शून्य रही.
पीड़ित मिश्रीलाल ने बताया कि डीएम व पुलिस कमिश्नर कानपुर के यहां कई बार शिकायत की है लेकिन भू माफिया रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं होने दे रहा है पीड़ित मिश्रीलाल पासवान ने बताया कि दबंग उसको बार-बार जान से मारने की धमकी देते हैं और यह भी कहते हैं आपको जिस से शिकायत करनी है कर दीजिए
पीड़ित ने यह भी बताया कि भू माफिया अखिलेश यादव व पुलिस कमिश्नर के साथ फोटो दिखाकर उसे प्लाट खाली करने की धमकी दे रहे हैं.
मिश्री लाल पासवान ने बताया कि उसकी शिकायत का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो वह पैदल यात्रा करते हुए मुख्यमंत्री आवास लखनऊ तक अपनी शिकायत करने जाएगा

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*