ब्रेकिंग न्यूज़
कानपुर25अप्रैल*मानक के विपरीत नर्सिंग होम के खिलाफ जद नेताओं ने डीएम व सीएमओ को ज्ञापन सौंपा
———————————————-
थाना बाबू पुरवा अंतर्गत बेगम पुरवा में वारिस हॉस्पिटल नाम से नर्सिंग होम का संचालन झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है इसी प्रकार वारिस मिड सिटी नाम से सनिगवां रोड अन्ना चौराहा चिश्ती नगर में झोलाछाप डॉक्टर नाजिम अली द्वारा मानक के विपरीत नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है इतना ही नहीं गलत इंजेक्शन लगने के कारण दर्जनों मरीजों की मौत हो चुकी है शिकायतों के बाद भी सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण उपरोक्त झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि झोलाछाप डॉक्टर से बाबू पुरवा पुलिस की सांठगांठ होने कारण शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठे फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए गए
जनता दल सेकुलर के नगर महामंत्री इक़्तेदार हुसैन रिजवी आईया के नेतृत्व में आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएम व सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच करा कर मानक के विपरीत वारिस हॉस्पिटल बेगम पुरवा में मात्र 4 फीट का मेडिकल स्टोर का भी संचालन किया जा रहा है नगर महामंत्री ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर ने क्या आंख बंद करके लाइसेंस जारी किया है ऐसे घूसखोर अधिकारियों की भी जांच होनी चाहिए जद नेताओं ने डीएम से मांग की है कि वारिस हॉस्पिटल बेगम पुरवा व वारिस मेड सिटी सनिगवां रोड अन्ना चौराहा चिस्ती नगर कि निष्पक्ष अधिकारी द्वारा जांच कराकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए डीएम व सीएमओ ने निष्पक्ष अधिकारी द्वारा जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया
ज्ञापन देने वालों में इकतेदार हुसैन रिजवी बबीता वर्मा हामिद हुसैन आदि लोग शामिल रहे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*