औरैया 25 अप्रैल *आथिर्क स्थित खराब होने से दो सगी किशोरी बहिनो ने ट्रेन से कट कर दी जान*
पिता की दो साल पहले टी बी की बीमारी से हो गई थी मौत,माँ भी टीबी की बीमारी से है ग्रस्त
सात भाई बहनो मे सबसे बड़ी थी बहिने
जीआरपी पुलिस ने शवो को पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा
*कंचौसी।औरैया*
थाना दिवियापुर के कंचौसी ढिकियापुर डेरा जोगी निवासी स्वर्गीय अशोक नाथ की सात संतानो मे सबसे बड़ी दोनो बेटी सपना 17 व पूनम 16 वर्ष आज सुबह घर की माली हालत अच्छी न होने से परेशान होकर दिल्ली हावड़ा रेल डाउन ट्रेक पर कंचौसी स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास मालगाड़ी ट्रेन से कटकर जान दे दी दोनो के शव एक ही लाइन पर पचास मीटर के फासले पर पडे थे।रेलवे की मैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर के मेमो पर जी आर पी पुलिस फफूंद व थाना दिवियापुर कंचौसी चौकी पुलिस मौके पर पहुच घटना की जानकारी की स्टेशन के नजदीक होने के कारण जी आर पी सब इंस्पेक्टर राजेश सिह सिकरवार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली अस्पताल भेजा,ग्रामीण व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोरी आथिर्क तंगी से परेशान थी मा बीमार है व छोटे पाच भाई बहिनो व स्वंय के खर्चो का कोई साधन न होने से परेशान थी जिनके पास मात्र एक बीघा जमीन है उसमे भी फसल नही है जिससे इन बहिनो ने मौत को गले लगा लिया घटना से घर और बस्ती के लोग गहरे सदमे मे है लोगो ने शासन से परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है भाई गोपाल नाथ की उम्र 12 साल है
फोटो
कंचौसी रेलवे स्टेशन के nhi पश्चिमी केबिन के पास ट्रेन से कटी सगी बहिनो की जाच कर पंचनामा करती पुलिस मौके पर स्थानीय लोग ।

More Stories
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*