कानपुर21जुलाई2023*वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023 के क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न-*
*◆ वृक्षारोपण जन आन्दोलन 2023 के क्रियान्वयन हेतु जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव श्री मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न-*
*◆ जनपद में 22 जुलाई एवं 15 अगस्त को लगभग 31 लाख वृक्षारोपण कराया जायेगा-*
*कानपुर नगर, दिनांक 21 जुलाई, 2023 (सू0/वि0)*
प्रमुख सचिव, पर्यटन, संस्कृति धर्मार्थ कार्य विभाग उ0प्र0 शासन श्री मुकेश कुमार मेश्राम को शासन द्वारा वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 की लक्ष्य प्राप्ति हेतु जनपद का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव ने जनपद में आगमन के पश्चात् सर्किट हाउस में वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 की लक्ष्य प्राप्ति एवं रणनीति तथा तैयारियों की गहन समीक्षा की।
◆ जनपद में वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 के अंतर्गत जनपद में 22 जुलाई 2023 व 15 अगस्त 2023 को लगभग 31 लाख वृक्षारोपण कराया जाना है।
◆जनपद में कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में जनपद के प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में प्रातः 10ः00 बजे किया जाएगा तथा अन्य स्थानों पर मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति व जन सहभागिता से कराया जायेगा।
◆ जनपद में विभागों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष विभागों द्वारा गड्ढों का खुदान कर लिया गया है तथा नर्सरी से पौध का उठान भी कर लिया गया है।
◆ जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें वृक्षारोपण की निगरानी की जाएगी।
◆ जनपद के 193 अमृत सरोवर में सभी में लगभग 200 वृक्ष लगाए जाने की कार्ययोजना है तथा 05 अमृत सरोवर में मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण कराया जाएगा।
◆ ग्राम पंचायतों में ग्राम वन भी बनाए जा रहे हैं, जिसमें 1000 पौधे रोपित कराए जाएंगे, जिसमें 400 फलदार, 400 छायादार व 200 शोभाकार शामिल हैं।
बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
◆ नगरीय क्षेत्र के पार्कों में अन्य वृक्षों के साथ-साथ शोभाकार वृक्ष भी लगाये जाए, जिससे पार्कों की सुन्दरता बढ़े व लोगों को आकर्षण का केंद्र बने।
◆ इंडस्ट्रियल एरिया में उद्यमियों को मोटिवेट किया जाए कि वह अपनी इंडस्ट्री में कम से कम 200 वर्ग मीटर में मियावाकी पद्धति में वृक्षारोपण कराएं।
◆ वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित कराई जाए, जिससे रोपित किए गए पौधे सर्वाइव कर सके।
◆ साइड में वृक्षारोपण कराते समय ऐसे वृक्षों का चयन किया जाए जो उस स्थान पर आसानी से सर्वाइव कर सकें।
◆ रोपित किये गये पौधो की सुरक्षा हेतु लोगो को पौधे एडाप्ट कराये जायें।
◆ आंगनबाडी केन्द्रों व विद्यालयों में बच्चों की सहभागिता से वृक्षारोपण कराया जाये, जिससे रोपित किये गये वृक्ष की बच्चे अपने शिक्षण सत्र में देखभाल कर सकें और वृक्ष सर्वाइव कर सकें।
◆ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लोगों को जागरूक किया जाये, उनकों वृक्षारोपण का महत्व समझाया जाये, जितना अधिक वृक्षारोपण होगा, एयर क्वालिटी उतनी बेहतर होगी और लोगो का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम को जन सहभागिता से जन आन्दोलन बनाया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, डी0एफ0ओ0 सुश्री दिव्या, अपर नगर आयुक्त श्री प्रतिपाल सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————-

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।