कानपुर20मार्च24*मतदान/मतगणना से सम्बन्धित प्रशिक्षण राजकीय पालीटेक्निक में कराया जायेगाः-जिला निर्वाचन अधिकारी*
*◆ सम्बन्धित अधिकारी प्रशिक्षण से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थायें ससमय पूर्ण करायेः-*
*कानपुर नगर, दिनांक 20 मार्च, 2024 (सू0वि0)*
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु निर्वाचन का कार्य आवन्टित करते हुये निर्वाचन में कार्मिक के प्रशिक्षण हेतु प्रभारी/नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि लोक सभा सामान्या निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन के लिये नियुक्त कार्मिकों का मतदान/मतगणना से सम्बन्धित प्रशिक्षण राजकीय पालीटेक्निक कानपुर में कराया जाना है।
उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रस्तावित प्रशिक्षण के एक दिवस पूर्व समस्त आवश्यक तैयारी पूर्ण कराते हुये प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण कराना सुनिश्चित करायें।
————–
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।