कानपुर19जनवरी24*-दिवसीय कार्यक्रमों (“राम जानकी कला महोत्सव” व “रामायण नाट्य प्रस्तुति” एवं “भजन संध्या”) के विस्तृत वर्णन के लिए एक प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया।
श्री राधाकृष्ण टेम्पल ट्रस्ट एवं मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश द्वारा प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में जे. के. मन्दिर के प्रांगण में आयोजित किये जाने वाले दो-दिवसीय कार्यक्रमों (“राम जानकी कला महोत्सव” व “रामायण नाट्य प्रस्तुति” एवं “भजन संध्या”) के विस्तृत वर्णन के लिए एक प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस – वार्ता को श्रीमती वर्षा सिंहानिया जी, ट्रस्टी – श्री राधाकृष्ण मंदिर (जे.के. मंदिर) व मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश की वीमेन इंटरप्रेन्योर कमिटी की सलाहकार, जे.के. ग्रुप की ओर से श्री आशीष चौहान – वाइस प्रेसिडेंट – कॉर्पोरेट अफेयर्स व चैम्बर के सचिव श्री महेंद्र मोदी ने संयुक्त रूप से सम्बोधित किया गया जिसमें निम्नलिखित जानकारियाँ प्रदान की गयी, जो इस प्रकार से है :-
– श्री राधाकृष्ण टेम्पल ट्रस्ट एवं मर्चेन्ट्स चैम्बर द्वारा दो-दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस का कार्यक्रम दिनांक 21 जनवरी, 2024 (समय – प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 12:30) व द्वितीय दिवस का कार्यक्रम रामायण नाट्य प्रस्तुति एवं भजन संध्या दिनाँक 22 जनवरी, 2024 (समय – सायं 05:30 बजे से) को भव्य पूर्वक मनाया जा रहा है।
प्रथम दिवस का कार्यक्रम “राम जानकी कला महोत्सव”
दिनांक 21 जनवरी, 2024 (समय – प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 12:30) के बारे में
– श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में “राम जानकी कला महोत्सव” श्री रामायण आधारित चित्रकला समागम का आयोजन जे. के. मन्दिर के प्रांगण में दिनांक 21 जनवरी, 2024 (समय – प्रातः 10:30 बजे से अपरान्ह 12:30) किया जाएगा।
– जे. के. मन्दिर के प्रांगण में आयोजित होने वाले चित्रकला समागम की सहभागिता के लिये ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से समस्त चित्र कलाकारों (छात्र / पेशेवर कलाकारो) से लगभग 1000+ चित्रकला आवेदन प्राप्त किये गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग व शार्ट लिस्टिंग के लिए एक पैनल बनाया गया था जिसके माध्यम से 300 उच्च कोटि के चित्र-कलाकारों को पैनल की सर्वसम्मति से चित्रकला हेतु छाँटा गया है जो चित्रकला समागम में अपने कला-कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
– चित्रकला समागम, “रामायण या बाल राम रूप या अयोध्या राम मंदिर या दीप प्रज्वलन” पर आधारित होगी जिसमें आये हुए समस्त प्रतिभागियों को उक्त विषय आधारित एक चित्र कला कैनवास या आर्ट-शीट पर बनानी होगी।
– चित्रकला समागम हेतु सहभागिता करने वाले समस्त प्रतिभागियों को एक सहभागिता – प्रमाण पत्र (participation certificate) प्रदान किया जाएगा।
द्वितीय दिवस का कार्यक्रम “रामायण नाट्य प्रस्तुति एवं भजन संध्या”
दिनाँक 22 जनवरी, 2024 (समय सायं 05:30 बजे से) के बारे में
• श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में “रामायण भजन संध्या, नाट्य प्रस्तुति व महाआरती” की भव्य प्रस्तुति का आयोजन जे. के. मन्दिर के प्रांगण में दिनांक 22 जनवरी, 2024 (समय – सायं 05:30 बजे से) किया जाएगा।
• चैम्बर के सदस्यों द्वारा प्रभु श्री राम को भावपूर्ण श्रद्धा-समर्पण के साथ प्रभु श्री राम भक्तिमय कीर्तन-भजन प्रस्तुत किया जाएगा जिसकी तैयारी मर्चेंट्स चैम्बर के सदस्यों द्वारा पिछले 1 माह से की जा रही है।
• जेके मंदिर के कार्यक्रम में लाइट व साउंड के संयोजन हेतु चेन्नई से विशेषज्ञों की टीम को आमंत्रित किया गया है।
• कलाभिव्यक्ती के अंतर्गत कलानिधि ग्रुप के कलाकार व पंडित दीन दयाल उपाध्याय इण्टर कॉलेज के (100 से अधिक (कलाकारों व विद्यार्थियों के समूह) द्वारा श्री रामायण भाव-भंगिमा आधारित मनमोहक नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।
• प्रभु श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ पावन अवसर पर श्री राम लला के स्वागत की पावन बेला पर, जे.के. मंदिर प्रांगण को 11000 दीयों की रोशनी से रोशन किया जाएगा जाएगा।
• जे.के. मंदिर में कार्यक्रम के उपरान्त प्रसाद वितरण किया जाएगा।
• दिनांक 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम का अयोध्या से सीधे सजीव प्रसारण एवं सायं (05:30 बजे से) जे. के. मन्दिर में होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण (कानपुर) शहर में निम्नलिखित संस्थानों की ओर से विभिन्न स्थानों में लगाए गए LED वॉल पर किया जायेगा:
राकेश सैन्डल इण्डस्ट्रीज – लोकेशन- आजाद नगर,
CA शरद शाह – लोकेशन- तिलक नगर
महेंद्र मोदी – लोकेशन – मर्चेंट्स चैम्बर ऑफ उत्तर प्रदेश
केज ज्वैलर्स – लोकेशन – एमराल्ड गार्डेन,
आर0 के0 देवी मेमेारियल हास्पिटल – लोकेशन- स्वरूप नगर,
लाला काशीनाथ ज्वैलर्स – लोकेशन- बिरहाना रोड,
पन्नालाल बनारसीदास ज्वैलर्स – लोकेशन – नयागंज
सत्यनारायण फूल चन्द्र – लोकेशन- कमला टावर व
राजीव अग्रवाल – South X Mall
मर्चेंट्स चैम्बर लोकेशन पर 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन-प्रसाद व गजक तथा आजाद नगर लोकेशन पर 800 से अधिक श्रद्धालुओं को भोजन-प्रसाद वितरण किया जाएगा।

More Stories
आगरा26अप्रैल26* सरकारी शिक्षक दंपति की आत्महत्या, दहेज के आरोप और सामाजिक कलंक ने ली दो जान*
लखनऊ26अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………
अयोध्या26अप्रैल26*हाईवे पर राहगीरों से लूट,टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश