कानपुर19जनवरी*देशी व अंग्रेजी शराब दुकानों पर आकस्मिक निरीक्षण
मोनू कुशवाहा
कानपुर।आगामी चुनाव के मद्देनजर रखते हुए पुलिस सख्त देखने को मिल रही है पुलिस आबकारी विभाग द्वारा देर शाम को कई देशी अंग्रेजी शराब की दुकानों पर छापेमारी की गई। शिवराजपुर आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ गुरुवार को क्षेत्र की कई देशी अंग्रेजी शराब की दुकानों पर छापे मारी की। इस दौरान दुकानों में बिक्री रिकार्ड का निरीक्षण करते हुए सेल्समैनों को प्रिंट रेट से अधिक शराब बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने आबकारी निरीक्षक मधुसूदन के साथ क्षेत्र के सखरेज भैसऊ माना ताला कपूरपुर सहित जीटी रोड स्थित शराब की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।पुलिस ने सेल्समैनों को मिलावटी शराब न बेचने की सख्त हिदायत देते हुए पकड़े जाने पर शख्त कार्यवाही करने की बात कही।सेल्समैन खास कर शराब बिक्री करते समय एक्सपायरी डेट का ख्याल रखे।सरकार द्वारा दी गई कोरोना गाइडलाइन का पालन करे। एसो ने बताया जांच के दौरान शराब की दुकानों का रिकार्ड सही मिला है। यह भी देखा गया कि कहीं शराब को सेल्समैन प्रिंट रेट से ज्यादा दाम पर तो नहीं बेच रहे हैं। लेकिन ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली। फिर भी सेल्समैनों को हिदायत दी गई कि वह प्रिंट रेट पर शराब की बिक्री करें। इस दौरान आबकारी निरीक्षक को विभागीय जांच भी कराने को भी कहा गया है

More Stories
मथुरा11अप्रैल26 *“MISSION SHAKTI”*फेज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 11 अप्रैल 26* 01 अभियुक्त को 470 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ (गांजा) सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा11अप्रैल26* 1अभियुक्त को 03 किलो 200 ग्राम नाजायज नशीला पदार्थ गांजा व 01 स्कूटी सहित किया गिरफ्तार ।*