कानपुर17जुलाई*पनकी स्थित हेलिजर बोर्डेन एजुकेशन सेन्टर, ने आई०सी०एस०ई० परीक्षा- 2022 में अपना परचम लहराया।
पनकी स्थित हेलिजर बोर्डेन एजुकेशन सेन्टर में विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय के आई०सी०एस०ई०] का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
महामारी (कोविड-19) के कारण विपरीत परिस्थिति में भी अध्ययन एवं अध्यापन कार्यो में चुनौतियों का सामना करते हुए छात्रों के अथक परिश्रम एवं अध्यापको के कुशल मार्गदर्शन द्वारा आई०सी०एस०ई० परीक्षा में छात्रों ने अपनी श्रेष्ठता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आई०सी०एस०ई० (कक्षा-10) की परीक्षा में विद्यालय के अजितेश त्रिपाठी ने 972% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया एवं प्रथम स्थान पर रहे इसी क्रम में नैतिक ने 95.6%, करन प्रताप सिंह ने 95%, अपूर्वी कृष्णनन ने 92%, आर्या सिंह ने 91.6% एवं आर्यन सैनी ने 90% अंक प्राप्त कर इन सभी छात्रों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
उत्तर प्रदेश रत्न से विभूषित भामा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट के चेयरमैन माननीय श्री महेश सिंह चौहान जी, जिनका कुशल मार्गदर्शन विद्यार्थियों को निरन्तर प्राप्त होता रहा है। उन्होंने इस सफलता पर अपनी प्रसन्नता प्रकट करते हुये समस्त विद्यार्थियों, अभिभावको एवं समस्त विद्यालय परिवार को कोटि-कोटि बधाई देते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० विवेक श्रीवास्तव जी ने इस आशातीत एवं अभूतपूर्व सफलता के लिये सभी विद्यार्थियों, अभिभावको तथा समस्त विद्यालय परिवार को कोटि-कोटि बधाइयाँ देते हुये तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।
प्रधानाचार्य

More Stories
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें
नोयडा15जून26*नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान, जेवर के किसान लखनऊ रवाना।