कानपुर14अगस्त23*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महराज विश्वविद्यालय में लगाई गई विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी
कानपुर नगर:- 14 अगस्त 2023
आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर आज जनपद कानपुर नगर में छत्रपति साहू जी महराज विश्वविद्यालय के लेक्चर हाल में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, जिसमें मा० महापौर प्रमिला पांडेय, मा० जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, मा० विधायक सुरेन्द्र मैथानी, नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, जिलाधिकारी विशाख जी, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर राजेश कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रदर्शनी में विभाजन से संबंधित चित्रण को स्टैंडी के माध्यम से विभाजन प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया गया। इसके पश्चात सभागार में 2 मिनट का मौन धारण करने के साथ विभाजन के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
जन-जन तक भारत-विभाजन की दुःखद स्मृतियों को पहुंचाने हेतु लगी प्रदर्शनी का जनपद के समस्त अधिकारियों व जन सामान्य ने अवलोकन भी किया।
इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विश्वविद्यालय में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, सरकार की उपलब्धियों व सरकार के नए कीर्तिमानों की प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया गया।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए