जिलाधिकारी अपडेट 12 अप्रैल 2023 कानपुर नगर।
कानपुर12अप्रैल*नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण/निष्पक्ष रूप से संपादित कराने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण/निष्पक्ष रूप से संपादित कराने के उद्देश्य से आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय, राजनैतिक दलों तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ मतदान केंद्रों/मतदेय स्थलों के संशोधन/सम्भाजन के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को नामांकन संबंधी आवश्यक सूचना उपलब्ध कराते हुए मतदान केंद्रों /मतदान स्थलों के प्रस्तावित सृजन/ परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव का प्रारूप उपलब्ध कराया गया साथी नामांकन प्रक्रिया के विभिन्न बिंदुओं के संबंध में सूचना उपलब्ध कराया गया।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजय द्विवेदी ,गणेश शुक्ला भाजपा, सुरेश गुप्ता रालोद, शंकर दत्त मिश्र कांग्रेश ,के के शुक्ला सपा ,उमाकांत सीपीएम, बनवारीलाल एनसीपी, नवीन श्रीवास्तव अपना दल आदि सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
More Stories
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुंबई 28 अक्टूबर 26*कृषि बाजार : पालघर में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा एग्री मार्केट, महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंजूरी*
लखनऊ 28 अक्टूबर 26*🏵️यूपी MLC चुनाव: बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर, 11 सीटों का चुनावी हाल!*