कानपुर09अप्रैल24*जल स्तुति व शंखनाद के साथ अटल घाट मे नव संवत्सर विक्रम संवत-2089 का शुभारंभ*
कानपुर नगर से महेंद्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर स्कूल्स वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वावधान मे आज अटल घाट,गंगा बैराज पर नव संवत्सर विक्रम संवत-2089 का स्वागत जल स्तुति व शंखनाद के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। डाक्टर संजय कपूर,विजय कपूर,उमेश पालीवाल, अमरनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ गंगा आरती की गई। सैकड़ो राम भक्तो ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नव वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष का स्वागत व अभिनन्दन कर एक दूसरे को बघाई दी। कार्यक्रम संयोजक डाक्टर संजय कपूर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज से भारतीय नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत-2089 का शुभारंभ अटल घाट, गंगा बैराज पर किया गया। नगर की जनता को चैत्र नवरात्र का पर्व बहुत ही घूमघाम से मनाना चाहिये। हम हिन्दू के लिए आज से ही नव वर्ष का शुभारंभ होता है। व्यापार अपने व्यापार की शुरुआत भी आज से ही करते है। आज जलस्रोत व शंखनाद कर जनता मे जोश को भर दिया। मंत्रमुग्घ बटुक मन्त्रोचार,भजन आदि मनमोहन कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। गंगा आरती आकर्षण का केंद्र बिन्दु रही। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मोर मुकुट, उमेश पालीवाल, अमरनाथ, कमल सिंह यादव, बलराम सिह, दिलीप कुमार मिश्रा,अजित अग्रवाल, डाक्टर कृष्ण कुमार दुबे, प्रतीक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*
बांदा4अगस्त 26*करंट लगने से युवक की मौत, टुल्लू पंप का तार जोड़ते समय हुआ हादसा*
बांदा 4 अगस्त 26*मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग*