कानपुर08फरवरी*120 जोड़ा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में परिणय सुत्र में बंधे।
शिवराजपुर।गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा चलाए गए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 120 जोड़ो ने एक दूसरे का हाथ थामते हुए जीवनसाथी बने।
मंगलवार को राम सहाय इंटर कॉलेज पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में आयोजन में बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर,जिला पंचायत सदस्य अध्यक्ष, जिलाधिकारी विशाख अय्यर ने सीडीओ सुधीर कुमार बिल्हौर एसडीएम रश्मि लांबा, शिवराजपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता,ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए।सभी गरीब परिवारों के जोड़ो को आशीर्वाद दिया।
विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने इस सामूहिक विवाह की सराहना करते हुए सभी गरीब परिवारों के जोड़ो को आशीर्वाद दिया।वही जिलाधिकारी विशाख अय्यर ने बताया की सरकार द्वारा महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।विवाह समारोह में शिवराजपुर ब्लाक के( 42)जोड़े कल्याणपुर ब्लाक के (30) जोड़े,चौबेपुर ब्लाक के (42) साथ ही नगर पंचायत शिवराजपुर के (6)जोड़े थे जिनमे (3)अल्पसंख्यक थे।इन सभी को सरकार की तरफ से 51 हजार रुपए की धनराशि में से 31 हजार रूपए युवती के बैंक खाते में पहुंचे है।10 हजार रुपए में घर का सामान और 6 हजार रुपए में से पंडित,टेंट,खाना,और अन्य खर्चे जोड़े जाते है।
एडीओ समाज कल्याण साधना यादव ने बताया की तीनो ब्लाक को मिलाकर 120 जोड़ो ने एक दूसरे के हुए है।120 जोड़ो में से ब्लाक के एक दिव्यांग जोड़ा था।इन सभी को 51 हजार रुपए की धनराशि में सभी को घर में उपयोग किए जाने वाला सामान दिया जाता है।शिवराजपुर ब्लाक के संयुक्त खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एडीओ पंचायत सुरेश वर्मा,सचिव संजीव कैथवार,के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
क्षेत्र के समाजसेविक नीलकमल चौहान,देवकी नंदन मिश्रा,मोनू तोमर,भोलू दुबे, रवि प्रताप,ने सामूहिक विवाह में सामिल होकर एक दूसरे के बंधन में बंधे जोड़ो को घर में उपयोग होने वाले उपहार देकर आशीर्वाद दिया था।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*