February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर08जून2023*समाज के अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने की हम सब की जिम्मेदारी हैः-मा0 राज्यपाल*

कानपुर08जून2023*समाज के अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने की हम सब की जिम्मेदारी हैः-मा0 राज्यपाल*

कानपुर08जून2023*समाज के अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने की हम सब की जिम्मेदारी हैः-मा0 राज्यपाल*
*◆ आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्घ करायी गयी गुणवत्ता परक किट का सकारात्मक प्रभाव बच्चों एवं माता-पिता दोनों पर दृष्टिगत हो रहा हैः-*
*◆ आंगनवाड़ी किट के माध्यम से स्कूलों में बच्चों के नामांकन की संख्या में वृद्धि हुयीः-*
*समाज के अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने की हम सब की जिम्मेदारी हैः-मा0 राज्यपाल*
*कानपुर नगर, दिनांक 08 जून, 2023 (सू0/वि0)*

सूचना विभाग कानपुर नगर

मा0 राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनन्दी बेन पटेल द्वारा आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित आँगनवाड़ी सहभागिता कार्यक्रम में जनपद के 69 आंगनवाडी केन्द्रों को सुविधा सम्पन्न बनाने हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की गयी। उक्त सामग्री जनपद की पॉच संस्थाओं द्वारा आंगनवाडी केन्द्रों को सशक्त बनाने के लिये प्रदान की गयी। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कानपुर जनपद की आँगनवाड़ी कार्यक्रताओं का प्रशिक्षण पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 12ः30 बजे तक तथा अपराह्न 02ः30 बजे से मध्याह्न 5ः00 बजे तक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आँगनवाड़ी कार्यकर्तियों को खेल खेल में भाषा, आओं गणित सीखें, आओं विज्ञान करके सीखें, गीत-कहानी/शारीरिक एवं योगा का बहुत ही सरल एवं रूचि पूर्ण तरीके से प्रशिक्षण श्रीमती विजय श्री प्रधानाध्यापिका, जुगल देवी विद्या मंदिर, श्रीमती हीरा सिंह, श्रीमती बिन्दु सिंह, श्रीमती मीरा पाठक, श्री0 विजय उपाध्याय प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।
मा0 कुलाधिपति/राज्यपाल महोदया ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को देखा तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया। कानपुर जनपद की 69 आँगनवाड़ियों को आवश्यक सामग्री प्रदान कर सुविधा संपन्न बनाने के कार्यक्रम का उदघाटन मा0 कुलाधिपति/राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मा0 मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, महापौर, कानपुर नगर, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, मा0 मंत्री महिला कल्याण बाल विकास एवं पोषण, श्री0 देवेन्द्र सिंह भोले, मा0 सांसद, अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र, श्रीमती नीलिमा कटियार, विधायक कल्यानपुर विधानसभा क्षेत्र, श्री0 महेश त्रिवेदी, मा0 विधायक, किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र, श्री सुरेन्द्र मैथानी मा0 विधायक गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र एवं श्री सलिल विश्नोई, एम0एल0सी0, श्रीमती स्वप्निल वरूण, अध्यक्ष, जिला पंचायत, कानपुर नगर प्रो0 विनय कुमार पाठक, कुलपति, प्रो0 सुधीर कुमार अवस्थी, प्रति कुलपति एवं कुलसचिव डॉ0 अनिल कुमार यादव द्वारा ‘जल भरो कार्यक्रम‘ से हुयी। मा0 कुलपति जी द्वारा मा0 कुलाधिपति/राज्यपाल एवं अन्य अतिथिगण का स्वागत तुलसी पादप भेंट कर किया गया।
मा0 कुलाधिपति/राज्यपाल महोदया द्वारा आर्शीवचन प्रदान किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इन आकड़ो को देखकर हम यह कह सकते है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्घ करायी गयी गुणवत्ता परक किट का सकारात्मक प्रभाव बच्चों एवं माता-पिता दोनों पर दृष्टिगत हो रहा है। आँगनवाड़ी के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण भी कराया जाये। श्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाये। इस अवसर पर कुलाधिपति, राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आंगनवाड़ी को सशक्त करने में विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाने की सभी की जिम्मेदारी है। सेवा भाव से कार्य करने की आवश्यकता है। आप सभी को चाहिए कि वह समाज सेवा के लिए अवश्य कार्य करें। उन्होने जल संचयन को लेकर जल भरो अभियान के बारे में बताया कि पीने योग्य जल की उपलब्धता कराना कितना आवश्यक है। आंगनवाड़ी किट के माध्यम से स्कूलों में बच्चों के नामांकन की संख्या बढ़ने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होने भविष्य में भी सभी आंगनवाडी केंद्रों को सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।
मा0 कुलपति जी द्वारा आँगनवाड़ी रिपोर्ट एवं विचार प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने कहा कि कुलाधिपति श्रीमती आनंदी बेन पटेल के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय समाज हित में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय ने कानपुर नगर के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को किट उपलब्ध कराने कार्य किया है। कुलाधिपति महोदया के निरंतर कार्य करने की प्रेरणा से विश्वविद्यालयों में शिक्षा का बेहतर माहौल भी बन रहा है। विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की शिक्षिका डॉ0 अनीता अवस्थी ने आँगनवाड़ी की सर्वेक्षण रिपोर्ट मा0 राज्यपाल महोदया के समक्ष प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट के मुख्य बिन्दु इस प्रकार है उपरोक्त अध्ययन में गूगल फार्म के माध्यम से आंकड़ों का एकत्रीकरण किया गया है। 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों से आंकड़े एकत्रित किये गये। निष्कर्ष में प्राप्त हुआ कि किट उपलब्ध कराने के पश्चात केन्द्रों में बच्चों की नामांकन संख्या में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। अनेक आँगनवाड़ियों में वृद्धि का 40 प्रतिशत से 57 प्रतिशत भी पाया गया है। 99 प्रतिशत उत्तरदायित्वों ने किट की गुणवत्ता को पहले की तुलना में बेहतर माना है। किट उपलब्ध कराने से पहले केन्द्र में बच्चों के पठन-पाठन के लिए प्रमुख उपकरण दरी (52.9 प्रतिशत) और चटाई (30.9 प्रतिशत) थे। इन दोनों का उपयोग सबसे अधिक था। यह दोनों उपकरण बच्चों को पढ़ने के लिए स्थिरता प्रदान कर रहे थे। कुछ केन्द्रों में बच्चों के लिए कुर्सी (12.3 प्रतिशत) उपलब्ध थी और 3.9 प्रतिशत केन्द्रों में इनमे से किसी भी साधन का उपयागे नहीं किया जा रहा था।
आँगनवाडी़ केन्द्र में पढऩे वाले बच्चों को किट के माध्यम से जो पुस्तकें एवं खिलौने उपलब्ध कराये गये है उन्होंने उनके सर्वांगीण विकास में वृद्धि की है। कार्यकर्तियों का मानना है कि 99 प्रतिशत बच्चे फलों एवं सब्जियों को पहचानने लगे हैं। 99 प्रतिशत रंगों को पहचान रहे हैं। 97.5 प्रतिशत बच्चों में संख्या को पहचानने एवं गिनती के ज्ञान में वृद्धि हुई हैं। 87.7 प्रतिशत बच्चों के नैतिक मूल्यों में वृद्धि हुई है। 97.1 प्रतिशत बच्चे जानवरो चित्रो, एवं फलों की आकृतियों को पहचानने लगे है। 94.6 प्रतिशत आँगनवाड़ी कार्यकर्तियों ने बच्चो को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में फर्स्ट-एड किट का प्रयोग किया है। 88.7 प्रतिशत कार्यकर्तियों ने केन्द्र में बर्तनों एवं कन्टेनरो को उपलब्ध कराने से भोजन बनाने एवं उसके वितरण मे सुविधा होने की बात कही है। 100 प्रतिशत कार्यकर्तियों ने बताया कि माता-पिता में अपने बच्चों को आगँनवाडी़ केन्द्र भेजने एवं बच्चों को शिक्षित करने के प्रति रूचि बढ़ी है।
विश्वविद्यालय द्वारा सुदृढ़ीकृत आँगनवाड़ियों से संबंधित वृत्तचित्र (डाक्यूमेन्ट्री) का प्रदर्शन मा0 राज्यपाल महोदया द्वारा क्लिक करने के पश्चात किया गया। इस डाक्यूमेन्ट्री में विश्वविद्यालय द्वारा सुदृढ़ीकृत आँगनवाड़ियों के हो रहे कार्यों का विवरण दिखाया गया। सभी ने इस डाक्यूमेन्ट्री को बहुत सराहा।
आज के कार्यक्रम में कानपुर नगर की महापौर, श्रीमती प्रमिला पाण्डेय तथा श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मा0 मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार ने अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में कानपुर जनपद की शेष 69 आँगनवाड़ियों कार्यकर्तियों को मा0 कुलाधिपति/राज्यपाल महोदया एवं मंचासीन अतिथिगण द्वारा आँगनवाड़ी किट भेंट की गयी। आँगनवाड़ी सहभागिता कार्यक्रम में आँगनवाड़ी किट प्रदान करने वाले प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी-20 किट, रामा मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय, कानपुर-17 किट, नारायणा मेडिकल कालेज एवं रिसर्च सेंटर-17 किट, आर0के0 जालान, एएफपीएल ग्लोबल प्रा0 लि0, कानपुर-10 किट, कानपुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, कानपुर-05 किट संस्थानों को मा0 कुलपति जी द्वारा सम्मानित किया गया।
मा0 कुलपति जी द्वारा मा0 कुलाधिपति/राज्यपाल महोदया एवं मा0 अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के विद्यार्थी नन्दनी, देवांशी, अक्षत, मयंक, शुभम एवं संस्कृति द्वारा स्वयं द्वारा डिजाइन किया गया गमला मा0 राज्यपाल महोदया को भेंट किया गया। विश्वविद्यालय के बैचलर आफ फाइन आर्टस् के विद्यार्थी निखिल ने राज्यपाल महोदया को अपनी बनायी हुयी पेंटिग भेंट की।
धन्यवाद ज्ञापन कानपुर नगर के मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार ने किया।
कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डा0 प्रवीन कटियार ने किया। इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य, डॉ0 वन्दना पाठक, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 सीमा सिंह, विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी श्री0 अशोक कुमार त्रिपाठी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो0 नीरज कुमार सिंह, प्रो0 संदीप कुमार सिंह, डॉ0 प्रवीन भाई पटेल, डॉ0 संदेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ0 विशाल शर्मा, डॉ0 रश्मि गोरे, डॉ0 मानस उपाध्याय, डॉ0 स्नेह पाण्डेय, डॉ0 पुष्पा ममोरिया एवं डॉ0 पंकज द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
————————-

Taza Khabar