*ब्रेकिंग कानपुर/बिल्हौर*
कानपुर05जनवरी24*विश्व हिंदू परिषद कार्यकारणी जिलाध्यक्ष अनुभव शंकर कटियार ने अयोध्या भेजी एक ट्रक खाद्य सामग्री।
आगामी अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम लला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए बिल्हौर से विश्व हिंदू परिषद के का0 जिला अध्यक्ष ने एक ट्रक खाद्य सामग्री भेजी है।
वाहन का पूजन कर फूल माला से सजाकर अयोध्या के लिए रवाना किया।
22 जनवरी को अयोध्या में विशाल भंडारे के लिए ट्रक पर खाद्ध सामग्री लादकर भेजी।
शुक्रवार को बिल्हौर के गंगवापुर के जय श्री बाला जी कोल्ड स्टोरेज के मालिक पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील कटियार ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।
एवं विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार ने हरि झंडी दिखाकर ड्राइवरों को फूल मालाएं पहनाकर ट्रक अयोध्या के लिए रवाना किए।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जरिये अयोध्या में 22 जनवरी से निशुल्क सामग्री का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा अन्य सामग्री के लिए तैयारी में लगे है जल्द ही अन्य सामग्री भेजी जाएगी।
विहिप के कार्यकर्ता रहे शामिल।

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*