कानपुर 7 जनवरी 26 * शहर की पत्रकारिता क्षेत्र में हलचल हुई तेज़। ….
शहर की पत्रकारिता क्षेत्र में हलचल हुई तेज़,, कथित पहले से ही था बड़ा अपराधी और पत्रकारिता का चोला ओढ़ काले कारनामों को दे रहा था अंजाम
सिंडीकेट के जरिए पत्रकारिता की आड़ लेकर अपराधियों की क्षेत्रीय जिम्मेदारों से मिलीभगत कर अपराधों को दिया जा रहा है अंजाम
सचेंडी थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती के अपहरण व गैंगरेप मामले में बड़ा मोड़ आया। मुख्य आरोपी की पहचान कथित चैनल के संवाददाता शिवबरन यादव उर्फ आर्यन यादव के रूप में हुई है, जो खुद को पत्रकार बताकर क्षेत्र में धौंस जमाता था।
सूत्रों के मुताबिक, पत्रकारिता की आड़ में आरोपी लंबे समय से काले कारनामों को अंजाम देता रहा, और उसे क्षेत्रीय जिम्मेदारों की कथित मिलीभगत मिलती रही। फिलहाल आरोपी है फरार
पुलिस अधिकारी गढ़ द्वारा उसकी तलाश है जारी। जानकारी अनुसार उसके खिलाफ पनकी, सचेंडी और आरपीएफ थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, तो वहीं क्षेत्र में तेल चोरी, सरिया चोरी जैसे बड़े काले कारनामों के चलते हो रहे हैं बड़े अपराध,, जिस पर अभी भी नहीं लग सका है अंकुश।
स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कई वर्षों से सचेंडी क्षेत्र के जिम्मेदार प्रशासन और तेल चोर, सरिया चोर व भू माफिया गठजोड़ के कारण अपराधियों का गढ़ बन चुका है।
जनता ने पूर्व पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के समय का सुनहरा कार्यकाल व सख्त कार्यकाल जैसी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि फिर उपज रहे अपराध पर उसी तरह के धड़पकड़ अभियान की है जरूरत।
पत्रकारिता की आड़ लेकर अपराध की दुनिया में हो रहे सक्रिय युवाओं पर होनी चाहिए सख़्ती
पीड़ित समाज का सवाल है कि अपराधियों को संरक्षण किसका? और कब टूटेगा यह गठजोड़?

More Stories
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां