जिलाधिकारी अपडेट 31 जनवरी 2023 कानपुर नगर।
कानपुर 31जनवरी*शहरी युवाओं को सेवायोजित कराने हेतु “रोजगार मेले” का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जायेगा।
दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के विभिन्न घटकों के अंतर्गत शहरी युवाओं को सेवायोजित कराने हेतु “रोजगार मेले” का आयोजन 25 फरवरी से 28 फरवरी तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पांडु नगर, कानपुर में आयोजित किया जायेगा। उपरोक्त मेले के आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डूडा को आवश्यक निर्देश दिए:-
◆ स्वरोजगार मेले में आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं एवं सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत जॉब सीकर्स को, एमएसएमई के अंतर्गत ऋण आवेदन करने वाले एवं नया व्यवसास प्रारंभ करने वाले युवाओं को सूचीबद्ध करते हुए इस रोजगार मेले के माध्यम से उन्हें ऋण उपलब्ध कराया जाए।
◆ स्वयं सहायता समूहों को सूचीबद्ध करते हुए बैंक लिंकेज हेतु प्रस्ताव बैंकों को उपलब्ध कराया जाए।
◆ कौशल विकास अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों, जिनका जॉब प्लेसमेंट सेवायोजन में अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे युवाओं को सूचीबद्ध करते हुए ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
◆ लीड बैंक मैनेजर बैंकों से समन्वय स्थापित कर आवेदन पत्रों को बैंकों के माध्यम से स्वीकृत कराना सुनिश्चित करें।
◆ स्वरोजगार मेले में (व्यक्तिगत /समूह ऋण) रोजगार मेले में विभिन्न बैंकों के द्वारा वितरण सुनिश्चित कराया जाए।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*