कानपुर 30 जनवरी 2024*गांधी शांति प्रतिष्ठान कानपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
आज गांधी शांति प्रतिष्ठान कानपुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस सर्व धर्म प्रार्थना सभा द्वारा उनकी फूल बाग स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाया गया वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी धार्मिक थे और धर्मनिरपेक्ष भी इनमें कोई विचार विरोधाभास नहीं है इन्हीं भावनाओं की आज अधिक आवश्यकता है जब कोई धर्म विशेष दूसरे धर्म के अनुयायियों को पराया समझता है उसे राष्ट्रपिता से नम्रता अहिंसा सीखना है तभी देश की उन्नति होगी समाज का ताना-बाना कायम रखना अति आवश्यक है यदि आर्थिक विकास हो और सामाजिक विनाश हो तो आगे चलकर सबका विनाश करेगा . कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधीवादी जगदंबा भाई ने की संचालन सुरेश गुप्ता ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छोटे भाई नरोना, बिंदा भाई, जय नारायण गुप्ता भारती राकेद्र मोहन तिवारी ,कृष्ण कांत अवस्थी डॉ.जहांन सिंह प्रताप साहनी, नसीम रजा अजीत खोटे, शंकर सिंह विनय मिश्रा डा.एम.के.राजपूत मनोज सेंगर, आनंद शुक्ला ,खान अहमद फारूक, अशोक तिवारी, उमाकांत प्रमुख थे

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”