कानपुर 15 अप्रैल *स्पोर्ट्स हब स्विमिंग मीट के पहले दिन रहा मेजबान टीएसएच का दबदबा।
कानपुर नगर से सुनील त्रिपाठी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
कानपुर। कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से ‘गोल्डी’ प्रेजेंट्स पहली स्पोर्ट्स हब तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान ‘द स्पोटर््स हब’ (टीएसएच) के ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन) तैराकों को दबदबा रहा। आज हुई इवेंट्स में ज्यादातर पदकों पर टीएसएच के ईडब्ल्यूएस के तैराकों ने कब्जा किया। दो दिवसीय इस तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन ‘द स्पोर्ट्स हब’ (टीएसएच), आर्य नगर में किया जा रहा है, जिसमे टीएसएच ईडब्लूएस के 132 समेत कुल 424 तैराक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का प्रदेश के 32 शहरों में लाइव टेलीकास्ट किया गया।
अंडर-9 बालकों की 25 मीटर फ्री स्टाइल में अनन्य अवस्थी (टीएसएच) ने स्वर्ण, नील यादव ने रजत और पार्थ (टीएसएच) व मनित लाम्बा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-9 बालिका वर्ग में आदिश्री मिश्रा (टीएसएच) ने स्वर्ण, समृद्धि सोनी रजत व दीति चंद्रा ने कांस्य पदक अपने खाते में जमा किया।
अंडर-15 बालकों की 50 मीटर फ्री स्टाइल में अविराज मिश्रा (टीएसएच) ने स्वर्ण, अरमान कपूर ने रजत व सूर्यांश ने कांस्य पदक सिरमौर किया। अंडर-17 बालिकाओं की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में मिष्ठी बाजपेयी (टीएसएच) ने स्वर्ण, मान्या मिश्रा ने रजत व कात्यानी गुलाटी ने कांस्य पदक जीतने का श्रेय प्राप्त किया। बालकों की अंडर-15 उम्र वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में टीएसएच के राघव अवस्थी ने स्वर्ण, अथर्व अग्रवाल ने रजत व आरुष ने कांस्य पदक अपने खाते में जमा करने में बाजी मारी। अंडर-16 बालिकाओं की 50 मीटर बैक स्ट्रोक में भी टीएसएच की ही गौरिका माथुर ने स्वर्ण, श्रेया राजभर ने रजत और तेजस्वनी सहाय ने कांस्य जीत लिया।
अंडर 11 बालकों की 25 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में रुद्राश मिश्रा ने स्वर्ण, यजत कपूर ने रजत व मोहम्मद मुस्तफा ने कांस्य पदक जीत लिया। इसी तरह इसी उम्र वर्ग की बालिकाओं की 25 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में लविश्का कपूर ने स्वर्ण, अनन्या सेन ने रजत व अराध्या गुप्ता ने कंास्य पदक पर अपना हाथ साफ किया। अंडर-17 बालकों के 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में आकाश पहले, शौर्य गुजराल दूसरे व अंश कपूर तीसरे स्थान पर रहे। इसी उम्र वर्ग की बालिकाओं के इस इवेंट में मान्या मिश्रा पहले, पलक वादी दूसरे व परिगना कटियार तीसरे स्थान पर रहीं।
19 से 40 उम्र वर्ग की पुरुषों की 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में शिवा सिंह ने स्वर्ण, अनन्य उपाध्याय ने रजत व पुलकित विधार्थी ने कांस्य पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया। इसी उम्र वर्ग में महिलाओं की 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में रशिका अग्रवाल ने स्वर्ण, मेघा शाह ने रजत व स्नेहा निषाद ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 40 से 60 उम्र वर्ग की पुरुषों की 25 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में राजेश ने स्वर्ण, अनुराग खेतान ने रजत व प्रणव दिवेदी ने कांस्य पदक जीत लिया। इसी उम्र वर्ग की महिलाओं की 25 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में सीमा सिद्दीकी पहले, मोनिका अग्रवाल दूसरे व आशिमा खेतान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कानपुर स्मार्ट सिटी के सहयोग से आयोजित हो रही इस दो दिवसीय आयोजन में पुरुष-महिला व बालक-बालिका वर्ग की 72 स्पर्धाओं में लगभग पांच सौ तैराक प्रतिभाग कर रहे हैं। ‘गोल्डी’ प्रेजेंट्स इस स्विमिंग मीट में कुल 72 इवेंट्स के अलावा 19 साल से कम और 19 साल से ज्यादा उम्र वर्ग में चार गुणा 25 मीटर की रिले व मिडले स्पर्धा भी आयोजित की गई है। यह पहला मौका है जब शहर में कोई तैराकी प्रतियोगिता अंडर कवर स्विमिंग पुल में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का खास आकर्षण स्पर्धाओं का एलईडी स्क्रीन पर लाइव टेलिकास्ट रहा।
टीएसएच के डायरेक्टर ऑपरेशंस पीके श्रीवास्तव ने बताया कि ईडब्ल्यूएस (इकोनॉमिकली वीक स्कॉलरशिप) के तैराकों इंट्री फीस निशुल्क रखी गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के हर उम्र वर्ग से तीन प्रतिभाशाली तैराकों को चयन करके उन्हें एक साल तक प्रशिक्षण देकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर का तैराक बनाने के लिये तैयार किया जायेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना और अपर मुख्य सचिव खेत सचिव नवनीत सहगल ने बतौर विषिठ अतिथि किया। इस मौके बुरहानपुर मंडल की आयुक्त और कानपुर स्मार्ट सिटी के चेयरमैन डॉ राज शेखर और गोल्डी समूह के चेयरमैन आकाश गोयनका भी मौजूद थे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 30 सितंबर 2026 जानकीनगर में 10 लाख के पटुआ लूट का खुलासा
सहारनपुर 30 सितम्बर 26*‘हम यूपी पुलिस को ही भंग कर देंगे’,किस बात पर सुप्रीम कोर्ट का पारा हाई हो गया?*
महोबा ३० सितंबर २६*आग लगने से 15 पशुओं की दर्दनाक मौत, महिला के पशुबाड़े में मचा हड़कंप