कानपुर नगर9जुलाई26*सड़क हादसे में उजड़ी जिंदगी ककवन कस्बे की सुनीता कुशवाहा को तत्काल मदद की गुहार
मेरा सब उजड़ गया साहब..अब सिर्फ एक छत और दवा दे दीजिए” – सड़क हादसे में उजड़ी जिंदगी ककवन कस्बे की सुनीता कुशवाहा को तत्काल मदद की गुहार
बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के ककवन कस्बा निवासी सुनीता कुशवाहा पत्नी स्व.राजेश कुशवाहा की आंखों में आज भी वो मंजर तैरता है। एक साल पहले सड़क दुर्घटना ने उनका पति और इकलौता बेटा छीन लिया।
उसी हादसे में उनके पति और जवान इकलौते बेटे की मृत्यु हो गई। सुनीता खुद मौत से लड़कर लौटीं। लेकिन कीमत चुकानी पड़ी -एक पैर कट गया और दूसरे पैर में 5 बार ऑपरेशन हुआ। आज वो चारपाई से उठ नहीं पातीं।
घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा 2 बेटियां हैं,दोनों शादी के लायक है। लेकिन जमीनी हकीकत रुला देने वाली है।
संलग्न वीडियो में आप देख सकते हैं सिर पर फटा हुआ तिरपाल, कच्ची दीवारें, कीचड़ वाला फर्श। यही सुनीता और उनकी बेटियों का “घर” है। दवाइयों के खाली पत्ते बिखरे हैं। चूल्हा कई बार खाली जलता है।
सुनीता कुशवाहा का बस इतना कहना हैं बस मेरे बच्चों के सिर पर एक पक्की छत हो जाए। और मेरी दवा चलती रहे।”_
हमारी मांग:
1. PM आवास / मुख्यमंत्री आवास तुरंत स्वीकृत किया जाए
2. निराश्रित महिला पेंशन तुरंत शुरू हो
3. आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज की व्यवस्था हो
4. ( 2) बेटियों की शादी के लिए सरकारी सहायता दी जाए
मैं माननीय जिलाधिकारी महोदय, कानपुर नगर से निवेदन करती हूं कि इस प्रकरण को मानवीय आधार पर अति-आवश्यक मानते हुए बहुत जल्द सुनीता कुशवाहा को न्याय दिलाया जाए।
मेरा सत्ता में बैठे भारतीय जनता पार्टी के लोगों से इतना कहना है
की लगभग 10 साल UP सरकार + 13 साल केंद्र सरकार। क्या एक असहाय विधवा को एक घर नहीं दिला सकते?
पूर्व विधायक प्रत्याशी
रचना सिंह गौतम
बिल्हौर विधानसभा

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*