July 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर30मार्च24*बीते 82 वर्षों से कानपुर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शुरू हुई परंपरा के क्रम में मनाई होली

कानपुर नगर30मार्च24*बीते 82 वर्षों से कानपुर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शुरू हुई परंपरा के क्रम में मनाई होली

कानपुर नगर30मार्च24*बीते 82 वर्षों से कानपुर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शुरू हुई परंपरा के क्रम में मनाई होली

कानपुर नगर से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक

पूरे देश में होली का त्योहार महज एक दिन ही मनाया जाता है, लेकिन कानपुर में पूरे 7 दिन होली खेली जाती है। अंग्रेजी हुकूमत इसका सबसे बड़ा कारण है। बीते 82 वर्षों से कानपुर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ शुरू हुई परंपरा आज भी निभाता चला आ रहा है। आज रोहिणी नक्षत्र के मौके पर पूरे कानपुर में होली खेली गई और एतिहासिक रंगों का भैसा ठेला निकला जो दोपहर 2 बजे तक सरसैया घाट पर जाकर समाप्त होगा।

कानपुर के लोगों ने अंग्रेजों की हुकूमत के खिलाफ रंगों को हथियार बनाकर फिरंगियों से 5 दिनों तक लड़ाई लड़ी थी। इसकी शुरुआत वर्ष 1942 में हुई थी। रोहिणी नक्षत्र के दिन कानपुर में राष्ट्रगान और तिरंगा फहराने के बाद गंगा मेला महोत्सव की शुरुआत होती है। आज सुबह साढ़े 9 बजे से हटिया रज्जन बाबू पार्क में हुरियारे जुट गए।

सबसे पहले राष्ट्रगान गाकर क्रांतिवीरों को नमन किया गया । राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करने के बाद होली की मस्ती शुरू होगी। इसके बाद पूरे शहर में रंगों का भैंसा ठेला निकल पड़ा। मौके पर क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेई, इस होली कार्यक्रम में शामिल हुए इसके साथ ही लोकसभा कांग्रेस के प्रत्याशी आलोक मिश्रा और भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी भी हटिया पार्क पहुंचे। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने झंडारोहण किया। उसके बाद हटिया पार्क में गुलाल और अभी से लोग एक दूसरे को तिलक लगाने लगे और होली गंगा मेला की बधाई देने लगे।

होरियारे भैंसा ठेला, ट्रैक्टर ट्राली, टेम्पो और ऊंट पर सवार होकर रंग बरसाते निकलते हैं। रंग का ठेला हटिया, गया प्रसाद लेन, मूलगंज, शिवाला, रामनारायण बाजार चौराहा, कमला टॉवर, चटाई मोहाल, सिरकी मोहाल, बिरहाना रोड, नयागंज, जनरलगंज होते हुए हटिया लौटेगा।

मंच पर खास बात की दिखाई पड़ी की जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे इसी बीच आर नगर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रह चुके सुरेश अवस्थी और अन्य साथी जय श्री राम के नारे लगा रहे थे इस दौरान सुरेश अवस्थी ने कांग्रेस के प्रत्याशी आलोक मिश्रा से कहा कि कम से कम आज तो जय श्री राम के नारे लगा दीजिए। इस पर सीसामऊ सपा विधायक अमिताभ बाजपेई जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.