कानपुर देहात3दिसम्बर25*दिव्यांगजनों को संचालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना एवं कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनांतर्गत वितरित किए गए सहायक उपकरण*
*“विश्व दिव्यांग दिवस“ के अवसर पर दिव्यांगजनों को संचालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना एवं कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनांतर्गत वितरित किए गए सहायक उपकरण*
दिनांक 03 दिसम्बर 2025 “विश्व दिव्यांग दिवस“ के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना एवं कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 43 ट्राईसाइकिल, 53 व्हीलचेयर, 24 वैशाखी व 16 वाकिंग स्टिक का वितरण श्री राकेश सचान, मा० कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग रेशम उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग उ०प्र०, सरकार, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, मा० राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उ०प्र०, सरकार, श्रीमती पूनम संखवार, मा० विधायक रसूलाबाद एवं अन्य मा० जनप्रतिनिधयों के साथ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, उपायुक्त मनरेगा, गंगाराम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी व पत्रकार बन्धुओं की उपस्थिति में वंशीलाल, विनीता, रामू, सर्वेश कुमार, सौरभ, शैलेन्द्र बाबू, रामकली आदि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण विकास भवन, माती, कानपुर देहात में किया गया।

More Stories
भागलपुर ५ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम व एसएसपी ने किया वृक्षारोपण
भागलपुर ५ जून २०२६ * 1008 महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर निकाली भव्य शोभायात्रा, अद्भुत नजारे से भक्तिमय हुआ दाउटबाट गांव
हल्द्वानी ५जुन २०२६ * एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने विश्व पर्यावरण दिवस पर हल्द्वानी आर्मी कैंट में पौधारोपण किया