कानपुर बिग ब्रेकिंग
कानपुर नगर30अप्रैल25*रिश्वत लेते श्यामनगर चौंकी दरोगा अजय शर्मा पकड़ा गया*
*लगातार खाकी को विभाग में कार्यरत कर्मी और दरोगा कर रहे दाग़दार*
*सड़क दुर्घटना मामले में रिपोर्ट लगाने पर श्यामनगर चौंकी के दरोगा ने डंपर मालिक से मांगी 5000 रु की रिश्वत व दी धमकी*
*बीती तारीख़ 3 अप्रैल को तेज़ रफ़्तार से आ रहे डंपर ने पीएसी मोड़ के बाईपास पर गोरखपुर निवासी को कुचल दिया था, डंपर छोड़ चालक हुआ था फरार*
*पुलिस प्रशासन द्वारा मौके स्थल से पकड़े गए डंपर को किया गया था सीज,तो वहीं इसी मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर डंपर मालिक से 5000 रु की मांग रखी गई*
*डंपर मालिक ने एंटी करप्शन टीम को दी जानकारी,डंपर मालिक को रिश्वत के लिए दरोगा ने एक दुकान पर बुलाया, जहां पहले से ही एंटी करप्शन टीम थी मौजूद*
*एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से नोटों में केमिकल लगाकर डंपर मालिक द्वारा दरोगा को टाटमिल चौराहे पर स्थित एक दुकान पर दिलवाया*
*रिश्वत लेते समय मौके पर दरोगा अजय शर्मा धरा गया और एंटी करप्शन टीम द्वारा दरोगा से पूछताछ के लिए लखनऊ ले जाया गया*
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
नई दिल्ली 24 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*सहारनपुर मे बेलगाम ई-रिक्शा से जाम के हालात, यातायात व्यवस्था ध्वस्त*