कानपुर नगर28अगस्त25*नौबस्ता, कल्याणपुर समेत पांच इलाकों में सबसे ज्यादा भूमाफिया सक्रिय।
कानपुर नगर से हमीद हसन के साथ अजीज अंसारी की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर* में नौबस्ता, यशोदानगर, सनिगवां, बिठूर, कल्याणपुर, नवाबगंज में भूमाफिया सक्रिय हैं। यहां एक ही प्लॉट और संपत्ति को अलग-अलग लोगों को बेचने का खेल चल रहा है। सबसे अधिक समस्या दक्षिण जोन की है, जबकि पूर्वी, पश्चिम और सेंट्रल जोन उसके बाद आते हैं। ऐसी ही अब तक 200 से अधिक शिकायतें ऑपरेशन महाकाल के अंतर्गत पुलिस के पास आईं हैं। कमिश्नरी पुलिस के ऑपरेशन महाकाल में अपराधियों संग गठजोड़ कर जमीन बेचने के खेल करने वाले भूमाफिया पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक चकेरी, कल्याणपुर, रावतपुर, कोतवाली समेत अन्य थानों में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। पहले चरण में 154 शिकायतें आई थीं, जिनकी जांच डीसीपी कर रहे हैं। पुलिस पांच सितंबर से बड़ी कार्रवाई करेगी।
35 प्रतिशत से अधिक शिकायतें दक्षिण जोन से
इधर पुलिस कमिश्नर कार्यालय और डीसीपी कार्यालयों में शिकायतें आने का सिलसिला जारी है। अब तक 200 से अधिक शिकायतें हो गई हैं। करीब 35 प्रतिशत से अधिक शिकायतें दक्षिण जोन से हैं। इसमें सबसे ऊपर नौबस्ता, यशोदानगर, बिधनू, घाटमपुर, बर्रा, किदवईनगर, गोविंदनगर क्षेत्र हैं। पश्चिम जोन में कल्याणपुर, बिठूर, चौबेपुर, पनकी, रावतपुर क्षेत्र से शिकायतें आई हैं।
शिकायतों का किया जा रहा है आंकलन
पूर्वी जोन में चकेरी, सनिगवां, महाराजपुर, कोयलानगर आदि क्षेत्र हैं। सेंट्रल जोन में नवाबगंज, ग्वालटोली का क्षेत्र है। कुछ शिकायतें स्वरूपनगर की संपत्तियों से संबंधित आईं हैं। कमिश्नरी पुलिस के स्टाफ ऑफिसर राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायतों का आंकलन किया जा रहा है। इनकी जांच जारी है। कुछ मामलों को एसआईटी के पास भी भेजा जा रहा है।
More Stories
कौशाम्बी 7 नवम्बर 26**एटीएस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन,परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया शुभारंभ*
कानपुर नगर 7 नवम्बर 26*बिजली कनेक्शन के नाम पर धन लेने का आरोप, उपभोक्ता पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज*
लखनऊ 7 नवम्बर 26*छोटी दीपावली पर कैसरबाग पुलिस अलर्ट, हिन्द चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान*