*कानपुर नगर, दिनांक 27 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर नगर27सितम्बर23*02 अक्टूबर, 2023 को ओपेन पुरुष/महिला वर्ग में 05 कि०मी० क्रासकन्ट्री दौड़ का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम परिसर में किया जायेगा।
उप क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय, कानपुर अमित पाल ने बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 07ः00 बजे से ओपेन पुरुष/महिला वर्ग में 05 कि०मी० क्रासकन्ट्री दौड़ का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम परिसर में किया जायेगा। क्रासकन्ट्री दौड़ में प्रतिभाग करने हेतु प्रविष्टी निःशुल्क है ।
उन्होंने बताया कि क्रमांक 01 से 06 स्थान प्राप्त करने वाले विजेता (पुरुष/महिला) खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इच्छुक खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 06ः00 बजे क्षेत्रीय खेल कार्यालय, ग्रीन पार्क, कानपुर में सम्पर्क कर सकते हैं।
—————-

More Stories
उन्नाव18अगस्त26*संगीत महासंग्राम में मिलेगा प्रतिभाओं को भरपूर मौक़ा, सिंगिंग डांसिंग मॉडलिंग की होगी आजमाइश
मुगलसराय18अगस्त26*AICC पर्यवेक्षक श्री अली अहमद संगठन मजबूती की चर्चा हेतु मुगलसराय पहुँचे
प्रयागराज18अगस्त26*पीआरडी जवानों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर ₹600 प्रतिदिन*