कानपुर नगर26जनवरी24*डीएम ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने आज 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके उपरान्त राष्ट्रगान गाया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को सम्मनित किया, इसके साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सूरज कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (भू0/आ0) रिन्की जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (ना0/आ0) अजीत कुमार सिंह समस्त अपर नगर मजिस्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी22जुलाई26*सीमा पर लगे वीर जवानों के कारण ही हम और हमारा देश सुरक्षित है और हम चैन की नींद सोते हैं–डॉ संगीता सिंह*
नई दिल्ली22जुलाई26*अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO
रीवा22जुलाई26*रीवा कृषि विभाग में बड़ी कार्रवाई: संभागीय कार्यालय के स्टेनोटाइपिस्ट अजय मिश्रा निलंबित*