February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर21मई24*हत्या की घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी

कानपुर नगर21मई24*हत्या की घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी

कानपुर नगर21मई24*हत्या की घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी

घटनाक्रम के अनुसारः- दिनाँक 18.05.2024 को समय करीब 11.00 बजे थाना सचेण्डी को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का शव टोयटा शोरूम चकरपुर के आगे हाइवे के किनारे पड़ा हुआ है जिस पर थाना सचेण्डी पुलिस द्वारा मौके पर जाकर फोरेन्सिक टीम को बुलाकर शव की जांच पडताल की गयी तो ज्ञात हुआ कि शव अजय कमल पुत्र कन्हई कमल निवासी ग्राम भिसार थाना सचेण्डी जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 22 वर्ष का है तथा मृतक के पिता कन्हई व पत्नी आकृति उर्फ लकी द्वारा भी शव की शिनाख्त अजय कमल उपरोक्त के रूप में की गयी। पुलिस द्वारा मृतक अजय कमल के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही करने के पश्चात पोस्टमार्टम कराया गया तो ज्ञात हुआ कि मृतक की हत्या गला घोटकर की गयी है। मृतक अजय कमल के पिता ने थाना सचेण्डी पर एक लिखित तहरीर दी गयी मेरे लडके अजय कमल की उसके ससुराल पक्ष के परिवारीजनों द्वारा ही हत्या की गयी है जिसके सम्बन्ध में दिनांकः 19.05.2024 को थाना सचेण्डी कानपुर नगर पर मु0अ0सं0 158/2024 धारा 147/302 भादवि व धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट बनाम -01. राज बहादुर पुत्र स्व० रामनाथ 02. शरद पुत्र राज बहादुर 03. अमन पुत्र धर्मेन्द्र, 04. पवन पुत्र स्व० सिद्धनाथ, 05. धर्मेन्द्र पुत्र स्व0 रामनाथ, 06. महावीर पुत्र स्व० रामनाथ, 07. सत्या पुत्र श्याम बिहारी 08. लालती देवी पत्नी राजबहादुर 09. मीना देवी पत्नी स्व० सिद्धनाथ समस्त निवासीगण भिसार थाना सचेण्डी कानपुर नगर पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण हेतु थाना सचेण्डी पर 03 टीमें गठित की गयी थी। थाना सचेण्डी पर गठित टीमों द्वारा विभिन्न सूत्रों के माध्यम से साक्ष्य/सूचना संकलित करते आज दिनांकः 21.05.2024 को घटना कारित करने वाले 05 अभियुक्त क्रमशः 1. बजरंगी उर्फ नन्हे उर्फ महावीर पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम डोमनपुर थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर 2.राज बहादुर पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी ग्राम भिसार थाना सचेण्डी जनपद कानपुर नगर 3. शरद पुत्र राज बहादुर निवासी उपरोक्त 4. सत्यम उर्फ अमन पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त 5. मीना पत्नी स्व० सिद्धनाथ निवासिनी उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । अनावरण गिरफ्तारी करने वाली टीम को प्रोत्साहन हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा 25000 रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। अभियुक्त गणों से पूंछतांछ करने के पश्चात घटना के आलोक में निम्नलिखित बिन्दु निम्नवत हैः-

> आकृति उर्फ लकी के परिवारी जनो ने आकृति की शादी दिनाँक 17.5.2023 को समर प्रताप पुत्र हरि किशन निवासी सूरजपुर थाना रनियाँ कानपुर देहात के साथ करा दी थी, किन्तु आकृति दिनाँक 24.5.2023 को अपने ससुराल से मायके भिसार वापस आ गयी और फिर दोबारा ससुराल नहीं गई।

> ग्राम भिसार में अभियुक्त राज बहादुर व वादी मुकदमा कन्हई कमल का घर आमने-सामने है। वादी मुकदमा

के पुत्र अजय कमल और राज बहादुर की लड़की आकृति का शादी के पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था और दिनांकः 27.05.2023 को दोनों घर से गायब हो गए।

> आकृति व अजय कमल के गायब होने के सम्बन्ध में राजबहादुर पुत्र स्व० रामनाथ ने थाना सचेण्डी पर मु0अ0सं0 180/2023 धारा 366 भादवि बनाम अजय कमल पुत्र कन्हई व संकल्प पुत्र रामआसरे के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।

> राज बहादुर उपरोक्त द्वारा पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0 180/2023 धारा 366 भादवि में थाना सचेण्डी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आकृति उर्फ लकी व अजय कमल को बरामद किया गया। आकृति द्वारा अपने कथन में बताया गया कि वह स्वेच्छा से अजय कमल से साथ गयी थी।

> अजय कमल व आकृति ने दिनांक- 27.05.23 को विवाह किया और गांव छोड़कर चकरपुर गांव में कमरा किराए पर लेकर रहने लगे।

> पूंछतांछ के दौरान अभियुक्त राज बहादुर ने बताया कि अजय कमल के परिवार वाले मेरी लड़की के भाग जाने के बाद हमारे परिवार पर टीका टिप्पणी करते थे जिससे हम लोग बहुत ही अपने को असम्मानजनक, असहज और अपमानित महसूस करते थे।

> राज बहादुर व उसकी पत्नी लालती देवी ने पहले पूजा पाठ का सहारा लिया कि उनकी बेटी के विचार बदल जायें और वह अपने घर वापस आ जाये किन्तु इसमें सफलता नहीं मिली।

> पूजा पाठ में सफलता न मिलने के कारण राज बहादुर के परिवारीजनों ने अप्रैल 2024 में अजय कमल का एक्सीडेन्ट करने की योजना बनाई किन्तु उनकी यह योजना भी विफल हो गई क्योंकि उन्हें अजय कमल के बाहर आने जाने के समय की स्टीक सूचना नहीं मिल रही थी।

> आकृति को वापस लाने के लिए आकृति की मां लालती देवी द्वारा अपनी यह परेशानी अपनी पड़ोसी मीना पत्नी सिद्धनाथ को बताई, जिसके द्वारा लालती देवी की मुलाकात महावीर उर्फ नन्हें से कराई।

> इसके बाद राज बहादुर के परिवारीजनों द्वारा योजना बनाकर महावीर उर्फ नन्हे को अजय कमल से दोस्ती

करने व उसके कमरे के पास रहने के लिए 9 मई 2024 को भैलामऊ में अजय कमल के कमरे के पास भेज दिया। महावीर उर्फ नन्हे अजय कमल के कमरे के पास कमरा लेकर रहने लगा और अजय कमल से दोस्ती कर ली। महावीर उर्फ नन्हे को 40-50 हजार रूपयों की जरूरत थी, क्योंकि उसे अपनी पत्नी का इलाज

करवाना था। दिनांकः 05.05.2024 को राज बहादुर की पत्नी लालती देवी ने इस कार्य हेतु महावीर उर्फ नन्हे को 20000/-रूपये बतौर पेशगी किसान नगर में पीपल के पेड़ के पास दिये थे।

➤ 13.05.2024, 15.05.2024, 17.05.2024 को महावीर, अजय कमल व अजय कमल के बहनोई सुरजीत द्वारा एक साथ बैठकर शराब पी गई, जिसका पूरा खर्चा महावीर द्वारा किया गया।

➤ दिनांकः 17.05.2024 को राज बहादुर के लडके शरद ने महावीर उर्फ नन्हे को किसान नगर पुल के नीचे 30000/-रूपये दिये तथा 17.05.2024 को शाम के 18.30 बजे महावीर उर्फ नन्हे ने फैक्ट्री के बाहर से अजय की लोकेशन किसान नगर फैक्ट्री रेलवे पुल के पास शरद को दिया था।

> शराब पीने के बाद महावीर ने शरद को फोन करके अपनी लोकेशन की सटीक सूचना दी जिसपर शरद

और सत्यम एक वैन से आये और अजय कमल को खींचकर वैन में डाल लिया और बाद में गमछे से गला घोंटकर शव को टोयटा शोरूम चकरपुर के आगे हाईवे के किनारे फेंककर चले गये।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

1. महावीर उर्फ नन्हे पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम डोमनपुर थाना महाराजपुर जनपद कानपुर नगर।

2. राज बहादुर पुत्र स्व0 रामनाथ निवासी ग्राम भिसार थाना सचेण्डी जनपद कानपुर नगर।

3. शरद पुत्र राज बहादुर निवासी उपरोक्त।

4. सत्यम उर्फ अमन पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी उपरोक्त।

5. मीना पत्नी स्व० सिद्धनाथ निवासिनी उपरोक्त।

आपराधिक इतिहासः-

1. मु0अ0सं0 158/2024 धारा 147/302 भादवि व धारा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना सचेण्डी कानपुर नगर।

अनावरण / गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण:-

1. निरीक्षक श्री जसवन्त सिंह अतिरिक्त निरीक्षक थाना सचेण्डी कानपुर नगर

2. उ0नि0श्री संदीप कुमार थाना सचेण्डी कानपुर नगर।

3. उ0नि0श्री अजीत सिंह थाना सचेण्डी कानपुर नगर। 4. उ0नि0यू0टी0 दीपक श्रीवास थाना सचेण्डी कानपुर नगर।

5. का0 1323 मनोज कुमार थाना सचेण्डी कानपुर नगर।

6. का0 1379 अंकित कुमार थाना सचेण्डी कानपुर नगर। 7. म0का0 194 सावित्री पटेल थाना सचेण्डी कानपुर नगर।

8. म0का0 1039 अन्दारा पटेल थाना सचेण्डी कानपुर नगर।

प्रकरण में प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामजद शेष अभियुक्तों के अपराध में संलिप्त होने के सम्बन्ध में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

Taza Khabar