जिलाधिकारी अपडेट 21 जनवरी 2023 कानपुर नगर।
कानपुर नगर21जनवरी*धरमंगदपुर ग्राम पंचायत में निर्माणधीन आस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा कल्याणपुर विकासखंड के अंतर्गत धरमंगदपुर ग्राम पंचायत में निर्माणधीन आस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। इस पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:-
1. निरीक्षण के दौरान गौशाला का निर्माण कार्य समय से पूर्ण न कराए जाने के दृष्टिगत जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान, हरमंगदपुर को नोटिस निर्गत की जाए एवं सचिव के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
2. सहायक विकास अधिकारी(पंचायत), कल्याणपुर यह सुनिश्चित करें कि निर्माणाधीन गौवंश आश्रय स्थल के शेष कार्य को तत्काल अंदर पूर्ण कराकर प्रत्येक दशा में गौशाला संचालित हो।
3. गौवंश आश्रय स्थल के निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप में पूर्ण कराकर संचालित न किए जाने की दशा में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं खंड विकास अधिकारी, कल्याणपुर को शिथिल पर्यवेक्षण का जिम्मेदार मानते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, तहसीलदार सदर आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
नई दिल्ली15 मार्च 26*झारखंड शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया*
सिरोही15मार्च 26*राजस्थान में युवक की गर्दन पर तलवार से वार, अस्पताल में हुई मौत, तीन गंभीर घायल*
जयपुर 15 मार्च 26*अवैध बजरी खनन व परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई*