March 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर21जनवरी*तहसील सदर के अंतर्गत सुरार गांव में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया

कानपुर नगर21जनवरी*तहसील सदर के अंतर्गत सुरार गांव में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी अपडेट 21 जनवरी 2023 कानपुर नगर।

कानपुर नगर21जनवरी*तहसील सदर के अंतर्गत सुरार गांव में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा आज तहसील सदर के अंतर्गत सुरार गांव में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ड्रग वेयर का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि शेष कार्य को मार्च माह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए कहा कि शेष निर्माण कार्य जैसे छत का कार्य पूर्ण, चाहर दिवारी, अंडर ग्राउंड वाटर टैंक एवं सड़क के कार्य को तेजी से पूर्ण कराए जाने हेतु मैन पॉवर बढ़ाई जाए तथा समयांतर्गत ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आलोक रंजन एवं तहसीलदार सदर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Taza Khabar