कानपुर नगर20जून26*भारतीय वायु सेवा के फ्लाइंग ऑफिसर मेँ कानपुर के आदित्य का हुआ चयन*
यूपीआजतक कानपुर के महेंद्र यादव की खास रिपोर्ट
कानपुर नगर*बचपन से ही देश सेवा का सपना देख रहे पनकी कानपुर के आदित्य तिवारी ने भारतीय वायु सेवा द्वारा आयोजित AF-CAT परीक्षा मे 34 रैंक सफलतापूर्वक प्राप्त कर अपने शहर का नाम रोशन किया है।*
*आदित्य तिवारी ने बताया कि भारतीय वायु सेवा में कमीशन अधिकारी के तौर पर चयन होना हमारे बचपन का सपना था। और आज अपने 2 वर्ष के कठिन मेहनत और अनुशासन से इस सफलता को प्राप्त किया है।*
*आदित्य का कहना है इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए 3 चरणों से गुजरना पड़ता है। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा पास करने के उपरांत दूसरे चरण में SSB की परीक्षा को उत्तीर्ण करना पड़ता है। जिसमें मेंटल एबिलिटी, साइकोलॉजी test, G.T.O., पर्सनल इंटरव्यू और कॉन्फ्रेंस जैसे प्रक्रिया से 5 दिनों तक गुजरना पड़ता है। वहां पर रिकमेंड होने के पश्चात तीसरे चरण में गहन मेडिकल परीक्षण को पार करना होता है। इन सभी परीक्षाओं को पार करते हुए अंततः फाइनल मेरिट लिस्ट में पहुंचना एक बहुत बड़ी चुनौती होती है। परंतु स्पष्ट गोल (लक्ष्य ) निरंतर अभ्यास और अनुशासन से इस परीक्षा को पास किया जा सकता है।*
*खुशी के इस अवसर पर उनकी मां professor डॉक्टर पूनम तिवारी ने बताया की बचपन से ही इसे हवाई जहाज, बंदूक, मिसाइल, टैंक, & रोबोट जैसे खिलौनों से ही खेलना पसंद था। और आज उसके सपनों को साकार होते हुए पूरे परिवार में खुशी की लहर है। बचपन से ही हर काम को पूरे अनुशासन और मन लगाकर के ही काम को करता था*
*उसके पिता के के तिवारी बताते हैं की आदित्य बचपन से ही अत्यंत मेधावी छात्र रहा है उसने अरमापुर केंद्रीय विद्यालय 1 से 10 th की परीक्षा में 10 CGPA, और 12th की परीक्षा में 93 % अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया था। और कंप्यूटर में 99% मार्क्स लाया था तत्पश्चात IIT QUALIFY करके NIT RAIPUR से Btec की डिग्री प्राप्त की है। 2 साल पहले कैंपस सिलेक्शन के माध्यम से मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हुए अपनी पढ़ाई भी करता था और अपनी मेहनत और लगन के बल पर उसने ऑल इंडिया रैंक 34 प्राप्त किया है।*
*हमें गर्व है कि हमारा बेटा भी भारत मां की सेवा करने में अपना एक छोटा सा योगदान देने को तत्पर है।*
*कानपुर के सभी युवाओं से आदित्य ने अपील की है कि मेहनत ,लगन और अनुशासन से इस परीक्षा की तैयारी करें और किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो मैं सदैव तैयार हूं।*
घर के अन्य सदस्यों ने बताया हमारे खानदान में लगभग सभी लोग भारतीय वायु सेवा या रक्षा मंत्रालय में ही है परंतु प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर सफल होने का यह पहला अवसर है।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*