August 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर2अगस्त26**लाश को बेनाम लिख देना आसान था,लेकिन उस घर की चीख़ों का हिसाब कौन देगा?

कानपुर नगर2अगस्त26**लाश को बेनाम लिख देना आसान था,लेकिन उस घर की चीख़ों का हिसाब कौन देगा?

*Big Breaking News kanpur अमित कुमार*

कानपुर नगर2अगस्त26**लाश को बेनाम लिख देना आसान था,लेकिन उस घर की चीख़ों का हिसाब कौन देगा?

*लाश को बेनाम लिख देना आसान था,लेकिन उस घर की चीख़ों का हिसाब कौन देगा?जब ज़िम्मेदारियाँ दफ़न होने लगें,तब समाज की आत्मा भी शर्म से सिर झुका देती है।*

*27 दिन बाद व्यापारी की पहचान, पश्चिम जोन अंतर्गत सचेंडी और पनकी पुलिस की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, बीते 2 जुलाई को सचेंडी थाना क्षेत्र से लापता हुए आलू व्यापारी देवेश शुक्ला की 27 दिन बाद पहचान होने और उससे पहले पनकी पुलिस द्वारा उन्हें अज्ञात शव मानकर अंतिम संस्कार कर दिए जाने के मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है*।

*परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज होने, मुकदमा कायम होने और अस्पतालों व अज्ञात शवों का रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बावजूद समय रहते पहचान नहीं कराई गई। पीड़ित परिवार और व्यापारियों के अनुसार जब व्यापारी की तलाश जारी थी, तब सचेंडी और पनकी पुलिस के बीच समन्वय क्यों नहीं हुआ?*

*यदि रिकॉर्ड का सही मिलान किया जाता, तो एक परिवार अपने सदस्य के अंतिम दर्शन से वंचित नहीं होता।मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट का उल्लेख सामने आने के बाद संदेह और गहरा गया है।*

*व्यापारियों और परिजनों ने इस पूरे प्रकरण को सचेंडी थाना पुलिस और पनकी थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही बताते हुए उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार क्षेत्रीय अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।*

Taza Khabar