कानपुर नगर2अक्टूबर25*सपा सरकार में बना आईटीआई सेंटर भाजपा सरकार नही चलवाना चाह रही हैं।
कानपुर नगर से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर*🚨 हमारे बच्चों के सपनों की चीखें दिल को चीर रही हैं! बिल्हौर का भविष्य क्यों रौंद रही है भाजपा सरकार? 🚨
एक माँ का सपना, एक बाप की मेहनत, एक गरीब मजदूर का अरमान था – उनका बच्चा पढ़-लिखकर कुछ बने। इसी उम्मीद के लिए समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव जी ने बिल्हौर में आईटीआई बनाया था, ताकि हर गरीब का बच्चा हुनर सीखकर नौकरी पा सके।
लेकिन आज वो आईटीआई खंडहर बन रहा है। 10 साल से भाजपा सरकार इसे चालू नहीं कर रही।
👉 एमबीबीएस की फीस इतनी बढ़ा दी कि गरीब डॉक्टर नहीं बना सकता।
👉 बीटेक इतना महँगा कर दिया कि इंजीनियर बनने का सपना टूट गया।
👉 और अब आईटीआई भी बंद कर दिया गया – गरीब का आखिरी सहारा भी छीन लिया।
क्या भाजपा सरकार चाहती है कि हमारे बच्चे अनपढ़ और बेरोज़गार रहकर सिर्फ झंडे उठाएँ और नारे लगाएँ?
ये लड़ाई सपा बनाम भाजपा की नहीं है – ये लड़ाई हर माँ-बाप और हर बच्चे के भविष्य की है।
सोचिए… अगर आईटीआई चालू होता तो आज कितने बच्चे नौकरी पाकर अपने परिवार को संभाल रहे होते। पर भाजपा ने उनके सपनों को जंग खा जाने दिया।
🙏 आइए मिलकर आवाज उठाएँ –
“आईटीआई चालू करो, बच्चों का भविष्य बचाओ!”

More Stories
कौशाम्बी8मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी8मई26*ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के 5 लोगों को कोखराज थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी8मई26*जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सीएससी संचालकों की कार्यशाला आयोजित*