कानपुर नगर19अगस्त25*विकास भवन सभागार में “किसान दिवस” का आयोजन जनपद स्तर पर किया गया।
कानपुर नगर*उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा ने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से विकास भवन सभागार में “किसान दिवस” का आयोजन जनपद स्तर पर किया जाता है। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी जैसे सिंचाई, ऊर्जा, कृषि उत्पादन, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, गन्ना एवं रेशम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहते हैं। इसके साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीड बैंक प्रबंधक तथा बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करते हैं। किसान दिवस में किसानों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उनके हित में संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि माह अगस्त का किसान दिवस दिनांक 20 अगस्त, 2025 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के सभी कृषक भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं।
——–
More Stories
कानपुर नगर 21 सितंबर 26*पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने एसीपी बिल्हौर कार्यालय का किया निरीक्षण,
मुजफ्फरनगर 21 सितंबर 26 ब्रेकिंग: जिला जेल में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण,,,,
पूर्णिया बिहार 21 सितंबर26 *गुलाबबाग से 135 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा रामदेव के जयकारे के साथ कानकी धाम रवाना,