कानपुर नगर18जून23*इंडस्ट्रियल एरिया के गैस प्लांट के पास खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मारी।
कानपुर से संवाददाता रेशमा बेगम की रिपोर्ट यूपीआजतक।
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस थाना पनकी के चौकी क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया के गैस प्लांट के पास खड़े ट्रक में पीछे से कंटेनर ने तेजी व लापरवाही से टक्कर मारी। जिस कारण चालक व परिचालक को केबिन में फंसकर गंभीर चोटें आई हैं। जान सुरक्षित बच सकी है। मौके पर लोगों ने 112 पर सूचना देकर घटना की जानकारी दी । मौके पर पहुंची पीआरबी 409 ने थाना पनकी पुलिस के साथ मिलकर केबिन में फंसे ड्राइवर व क्लीनर को कटर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया चालाक कुलदीप पुत्र रामप्रकाश निवासी देवा शरीफ बाराबंकी उम्र 30 वर्ष एवं क्लीनर अंकुर पुत्र राम प्रकाश निवासी बरेठी थाना देवा बाराबंकी उम्र 30 वर्ष है मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा सुचार रूप से यातायात व्यवस्था संपन्न कराई गई परिजनों की सूचना पर उनका सही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
उपनिरीक्षक अमित कुमार यादव के द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर फंसे ड्राइवर व क्लीनर को निकालने के लिए भरपूर मेहनत कर उनकी जान बचाने में भूमिका अदा की इस मौके पर प्रमुख रूप से एंड इंडस्ट्रियल एरिया चौकी का समस्त पुलिस बल स्टॉप मौजूद रहा

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो