कानपुर नगर18जुलाई26*अमृत भारत योजना के तहत पनकी धाम रेलवे स्टेशन का भव्य पुनर्विकसित उद्घाटन,
पनकी धाम रेलवे स्टेशन का भव्य उद्घाटन | अमृत भारत योजना | PM मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण | UPAAJTAK
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक। मैं हूँ महेन्द्र सिंह यादव। कानपुर नगर से एक बड़ी खबर…
कानपुर नगर*अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कानपुर के ऐतिहासिक पनकी धाम रेलवे स्टेशन का पुनर्विकसित स्वरूप देश को समर्पित कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिसमें कानपुर का पनकी धाम रेलवे स्टेशन भी शामिल रहा।
करीब 24.94 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें उन्नत प्रवेश द्वार, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर पार्किंग, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं तथा सुगम आवागमन की व्यवस्था शामिल है।
कार्यक्रम में कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, पनकी धाम के महामंडलेश्वर जितेंद्र दास, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडे, प्रदेश मंत्री प्रतिभा शुक्ला, एमएलसी सलिल बिश्नोई, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक महेश त्रिवेदी, एडीआरएम धनंजय कुमार सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर के रेलवे विकास के लिए कई नई परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। वहीं महामंडलेश्वर जितेंद्र दास ने कहा कि पनकी धाम धार्मिक और औद्योगिक दृष्टि से देश में नई पहचान बना रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर भारतीय रेलवे द्वारा प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अतिथियों का शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कैमरामैन के साथ महेन्द्र सिंह यादव, यूपी आज तक, कानपुर नगर।
#Hashtags
#PankiDham #PankiDhamRailwayStation #AmritBharatStationScheme #NarendraModi #AshwiniVaishnaw #Kanpur #IndianRailways #RailwayStation #UPAajTak #MahendraSinghYadav #UttarPradesh #BreakingNews #Development #ViksitBharat #KanpurNews

More Stories
गोरखपुर 8 सितंबर 26*जिला अस्पताल में अवैध वसूली की शिकायत, गर्भपात के नाम पर 1500 से 2000 रुपये लेने का आरोप*
हमीरपुर, 8 सितंबर 2026*हमीरपुर में RSS की साइकिल यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा कुरारा क्षेत्र
कौशाम्बी 8 सितंबर 26*28 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका यादव की गोली लगने से मौत हो गई