April 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर18अक्टूबर23*संदिग्ध परिस्थितियों में उप निरीक्षक की मौत, बंद कमरे में पड़ा मिला शव

कानपुर नगर18अक्टूबर23*संदिग्ध परिस्थितियों में उप निरीक्षक की मौत, बंद कमरे में पड़ा मिला शव

कानपुर नगर18अक्टूबर23*संदिग्ध परिस्थितियों में उप निरीक्षक की मौत, बंद कमरे में पड़ा मिला शव

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मचा कोहराम

कमरे में मिली कई दवाइयां, बीमारी के चलते मौत की आशंका

कानपुर चौबेपुर। थाना में तैनात दरोगा शिववीर सिंह बेला रोड़ स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। मंगलवार शाम को खाना खाने के बाद कमरे पर जाकर लेट गए थे। बुधवार को उनके देर तक न जागने पर कमरे में जाकर देखा गया तो उनका शव चारपाई पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। कुछ ही देर में आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गये। परिस्थितियों को देखते हुए लोगों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की।
मूल रूप से औरैया जनपद के अजीतमल गांव निवासी 54 वर्षीय शिववीर सिंह यादव चौबेपुर थाने में लगभग 6 माह से तैनात थे और वह हेड कांस्टेबल से उपनिरीक्षक बने थे।वह चौबेपुर कस्बे में बेला रोड स्थित एक मकान में कमरा किराए पर लेकर निवास करते थे। उसी मकान में पुलिस स्टाफ के और लोग भी किराए पर निवास करते हैं। साथी पुलिस कर्मियों के अनुसार वह मंगलवार रात खाना खाने के बाद कमरे में जाकर लेट गए थे। सुबह काफी देर तक उनके न जागने पर लगभग दस बजे खिड़की से झांक कर देखा गया तो वह अचेत अवस्था में चारपाई पर पड़े थे। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर थाने में मामले की सूचना दी गयी। कुछ ही देर में थाना प्रभारी संजय पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और पुलिस की मौजूदगी में कमरे का अंदर से बंद दरवाजा तोड़ा गया। जानकारी मिलते ही एडीसीपी लखन सिंह और डीसीपी विजय ढुल सहित एक के बाद एक कई उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचने गए। पुलिस द्वारा बारीकी से घटना की जांच पड़ताल शुरू की गई। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक सब इंस्पेक्टर के कमरे से किसी बीमारी संबंधित दवाइयां भी बरामद हुई हैं। कई घंटे की जांच पड़ताल के बाद भी पुलिस हत्या या आत्महत्या जैसी किसी स्थिति पर नहीं पहुंच पायी , लोगों ने मौके की स्थितियों को देखते हुए हार्ट अटैक अथवा बीमारी से मौत होने की आशंका जाहिर की। वहीं पुलिस द्वारा मृतक सब इंस्पेक्टर के पारिवारिक जनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Taza Khabar