कानपुर नगर17march* विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए डीएम और केस्को प्रबंधक ने निरीक्षण किया।
जनपद में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के संबंध में विद्युत कर्मचारियों की कार्य बहिष्कार / हड़ताल के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 एवं प्रबन्ध निदेशक केस्को श्री सैमुअल पॉल0 एन0 द्वारा सयुक्त रूप से केस्को मुख्यालय एवं परेड स्थित सब स्टेशन व स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के द्वारा जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए:-
1- कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का रजिस्टर में अंकन कर उनका अतिशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
2- 24 घंटे शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई।
3- केस्को मुख्यालय में लगातार समन्वय स्थापित करने के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट-5 की ड्यूटी लगाई गई है, जिनके द्वारा यदि किसी प्रकार सब स्टेशन में कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो तत्काल वहां मजिस्ट्रेट एवं पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाए।
4- स्टोर रूम प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विधुत फाल्ट से संबंधित किसी भी सामग्री की आवश्यकता होने पर तत्काल वहां सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

More Stories
प्रयागराज30जून26*उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी किया पाठ्यक्रम
लखनऊ ३० जून २६ * यूपी: प्रदेश में 30 जून से सक्रिय होगा मानसून
मथुरा 30 जून 26 कल विष्णु धाम कॉलोनी जिसमें संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मृत घोषित