कानपुर नगर16सितम्बर23* मत्स्य विभाग द्वारा संचालित निषादराज बोट सब्सिडी योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रण*
*कानपुर नगर, दिनांक 16 सितम्बर, 2023 (सू0वि0)*
सहायक निदेशक मत्स्य एन0के0 अग्रवाल ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि निदेशक मत्स्य उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा उक्त योजना अपेक्षानुसार आवेदन की संख्या न्यून होने के दृष्टिगत ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हेतु पुनः विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 20 सितम्बर, 2023 से 04 अक्टूबर, 2023 तक खोले जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त क्रम में इच्छुक मछुआरा समुदाय के व्यक्तियों से परियोजना में चयन हेतु अपेक्षा है कि योजना में चयन हेतु पोर्टल पर आवेदन जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से करे। विस्तृत जानकारी मत्स्य विभाग कार्यालय, विकास भवन, द्वितीय तल, कक्ष सं0-05 व 06 रावतपुर, कानपुर नगर से कार्य दिवस मे प्राप्त की जा सकती है।
——————-

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित