June 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर16जून26*पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में पुलिस आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*

कानपुर नगर16जून26*पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में पुलिस आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*

कानपुर नगर16जून26*पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में पुलिस आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*

कानपुर नगर से रेश्मा बेगम की रिपोर्ट यूपीआजतक

कानपुर, 16 जून। पत्रकार उत्पीड़न के एक प्रकरण को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से थाना बाबूपुरवा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 0172/2026 की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराए जाने तथा पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग की गई।
*ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। यदि किसी पत्रकार की शिकायतों की अनदेखी की जाती है अथवा उसके विरुद्ध दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जाती है तो इससे न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता प्रभावित होती है, बल्कि कानून के शासन एवं न्याय व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।*
*पत्रकार संगठन के प्रतिनिधियों ने पुलिस आयुक्त को अवगत कराया कि 03 जून 2026 को पत्रकार अमीर हुसैन के साथ मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित पत्रकार द्वारा घटना के संबंध में थाना बाबूपुरवा, आईजीआरएस पोर्टल तथा डाक के माध्यम से शिकायतें प्रेषित की गई थीं, किंतु आरोप है कि उसकी शिकायतों पर समुचित कार्रवाई नहीं की गई। इसके विपरीत थाना बाबूपुरवा में मुकदमा अपराध संख्या 0172/2026 दर्ज कर दिया गया, जिससे पत्रकार जगत में व्यापक असंतोष व्याप्त है।*
*ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त प्रकरण की जांच किसी अन्य स्वतंत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराई जाए तथा सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल रिकॉर्डिंग, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी की लापरवाही, पक्षपातपूर्ण रवैया अथवा दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई परिलक्षित होती है तो उसके विरुद्ध विभागीय एवं विधिक कार्रवाई की जानी चाहिए।*
*पत्रकारों ने कहा कि इस मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच से न केवल पीड़ित को न्याय मिलेगा, बल्कि आम जनता का कानून एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास भी मजबूत होगा। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा एवं गरिमा की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।*
*पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा ज्ञापन प्राप्त कर मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।*
*ज्ञापन सौंपने वालों में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, जिला अध्यक्ष शानू सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष हामिद हुसैन, स्वतंत्र सवेरा समाचार पत्र के संपादक एम. अब्बास कुरैशी, वरिष्ठ पत्रकार सलीम खान, वरिष्ठ पत्रकार फैजान हुसैन, तेज रफ्तार इंडिया न्यूज़ की कैमरामैन बबिता वर्मा, मुहम्मद राजा सहित अनेक पत्रकार साथी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में निष्पक्ष जांच, पत्रकार सुरक्षा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।*

Taza Khabar