कानपुर नगर15सितम्बर23*कानपुर में दो मुस्लिम युवकों के साथ महिला पहुंची होटल,कटा हंगामा।
*कानपुर में दो मुस्लिम युवकों महिला पहुंची होटल। बजरंग दल का हंगामा, कहा महिला हिन्दू थी व लड़के मुस्लिम — पति ने दी थी सूचना*
*कानपुर:* एक हिंदू महिला के दो मुस्लिम युवकों के साथ होटल में जाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। शहर के घंटाघर स्थित एक होटल में महिला और दो युवकों के होने की सूचना खुद उसके पति ने बजरंग दल को दी। इसके बाद होटल के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। होटल संचालक ने पहले तो उनकी पहचान बताने से मना किया, लेकिन हंगामा के बाद उनकी पहचान सामने आ सकी।
मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद पूछताछ में पता चला की दोनों मुस्लिम युवक आगरा के रहने वाले हैं। जानकारी में ये भी पता चला है कि होटल के रिकॉर्ड में तीनों का ही कोई लेखा-जोखा नहीं था। पुलिस पूरे मामले में तीनों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी दोनों युवकों से किसी ऐप के माध्यम से संपर्क में बनी हुई थी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि किसी एप के माध्यम से हिंदू महिला और महिलाओं को शिकार बनाने का काम किया जा रहा है।
शहर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के एक होटल में हिंदू महिला और दो मुस्लिम युवकों के एक साथ होने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। बजरंग दल उत्तर संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया गोविंद नगर के रहने वाले युवक ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी दो मुस्लिम युवकों के साथ घंटाघर स्थित होटल में मौजूद है। इसके बाद कार्यकर्ता होटल के बाहर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उन्होंने बताया कि युवक ही सूचना दी थी कि पत्नी घर से बच्चे को मारपीट करके घर से नकद रुपया और ज्वैलरी लेकर निकाली, जिसका पीछा करने के बाद पता चला कि वह घंटाघर के एक होटल में रुकी हुई है। पत्नी के साथ दो युवक हैं, जो कि मुस्लिम हैं। बजरंग दल संयोजक ने बताया की होटल संचालक काफी देर तक तीनों की पहचान बताने से बचता रहा, लेकिन मौके पर पुलिस आने के बाद उसने उन लोगों को होटल के बाहर निकाला। रिकॉर्ड दिखाने की बात पर भी होटल संचालक रिकॉर्ड नहीं दिख रहा था। होटल के रिकॉर्ड में तीनों की ही कोई आईडी प्रूफ नहीं लगी थी। हरबंश मोहाल थाने की पुलिस तीनों को ही लेकर थाने पहुंची और पूछताछ कर रही है। पुलिस की अब तक की पूछताछ पता चला है की दोनों युवक आगरा के रहने वाले हैं। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी काफी दिनों से किसी ऐप के माध्यम से युवकों के संपर्क में थी। पति ने बताया कि महिला घर पर भी आए दिन लड़ाई झगड़ा करती थी। साथ ही अपना फोन भी नहीं देखने देती थी । विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला मंत्री ने बताया की महिला के पति ने बताया की दोनों युवक उसे भी फोन कर रहे थे और परिवार समेत धर्म परिवर्तन बनाने का दबाव बना रहे थे। महिला के पति ने हरबंश मोहाल थाने में तहरीर दी है पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

More Stories
कानपुर नगर19 फ़रवरी26*पनकी पुलिस ने 2 करोड़ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
कौशाम्बी19फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी19फ़रवरी26*हत्या का प्रयास करने वाला 25 हजार रुपए का इनामिया अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार*