कानपुर नगर15मई24*साइबर क्राइम द्वारा ठगी किये गए 45 लाख रुपये वापस कराए गए।
कानपुर नगर से मो0 शाहनवाज की रिपोर्ट यूपीआजतक
साइबर ठगों द्वारा ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर ठगी की घटना में साइबर क्राइम थाना कानपुर नगर द्वारा त्वरित करते हुए ठगे हुये पैसो मे से वादी/पीड़ित के खाते मे 45 लाख/-
रु० कराये गये वापस-
श्रीमान पुलिस उपायुक्त अपराध श्री आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन मे तथा अपर पुलिस उपायुक्त श्री मनीष सोनकर के
पर्यवेक्षण मे एवं अपर पुलिस आयुक्त साइबर अपराध श्री मो० मोहसिन खान के मार्गदर्शन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध
चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साइबर थाना पुलिस वादी श्री पंकज मिश्रा, निवासी जेके कालोनी थाना नजीराबाद,
कानपुर नगर के पास एक अनजान नम्बर से व्हाट्सअप पर वर्क फ्राम होम जॉब के नाम पर मैसेज आया था जिसमें पीड़ित
को बताया गया कि आपको 3,000-4,500 रु० प्रतिदिन दिया जायेगा इस तरह से पीड़ित को झॉसे में लेकर लगभग
52,00000/- रु0 ठगी कर ली गई आवेदक को साइबर फ्राड का आभास होते ही तुरन्त क्राइम ब्रांच साइबर थाना में आकर
घटना के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर साइबर क्राइम कमि० कानपुर नगर द्वारा शिकायत संख्या-
23/2024 दर्ज करते हुये जाँच प्रारम्भ की गई तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर पीड़ित के
खाते में 45 लाख रु0 वापस कराये गए। उक्त प्रकरण में साइबर थाना में मु0अ0सं0-08/2024 धारा 420 भादवि0 व
66डी आईटी एक्ट पंजिकृत है तथा दोषियों के विरुद्ध विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना
आकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए साइबर टीम का आभार प्रकट किया।
टीम- धनराशि वापस कराने वाली टीम-
1. निरीक्षक श्री हरमीत सिंह (प्रभारी साइबर क्राइम थाना कमि० कानपुर नगर)
2. निरीक्षक कमलापति (विवेचक साइबर क्राइम थाना कमि० कानपुर नगर)
3. उ0नि0 सचिन कुमार (साइबर क्राइम थाना कमि० कानपुर नगर)
4. का0 अभिषेक कुमार (साइबर क्राइम थाना कमि० कानपुर नगर)
सावधानिया- वर्क फ्रॉम हॉम के नाम पर टेलीग्राम व अन्य मैसेजिंग एप्स के माध्यम से इन्वेस्टमेन्ट व अन्य टास्क के किसी भी प्रलोभन से बचे यदि घटना हो जाती है तो 1930 पर कॉल करें तथा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायें एवं एक्नॉलेजमेंट नंबर के आधार पर संबन्धित साइबर सेल एवं थाने पर संपर्क करे।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल