*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर15जुलाई26*हर दर्द की दवा सिर्फ दुआ नहीं होती,कई बार किसी डॉक्टर की मेहनत खुदा से कम नहीं होती।*
कानपुर नगर*जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने अपनी उत्कृष्ट विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक का शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 वर्षीय किशोरी के आमाशय में धंसी 4 सेंटीमीटर लंबी नुकीली सेफ्टी पिन को बिना ऑपरेशन और बिना चीरा लगाए महज 5 मिनट में सुरक्षित बाहर निकालकर नया जीवन दिया।*
*गैस्ट्रो विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार और उनकी टीम ने जोखिम भरे इस केस में एंडोस्कोपी के दौरान विशेष ‘ओवर ट्यूब’ तकनीक का उपयोग कर असंभव दिखने वाले इलाज को सफल बना दिया।*
*चिकित्सकों के अनुसार, सामान्य स्थिति में ऐसे मामलों में जटिल ओपन सर्जरी करनी पड़ सकती थी, लेकिन जीएसवीएम के डॉक्टरों की सूझबूझ, अनुभव और आधुनिक चिकित्सा तकनीक ने बड़ी सर्जरी की आवश्यकता ही समाप्त कर दी।*
*यह सफलता न केवल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के चिकित्सा जगत के लिए गर्व का विषय है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानपुर के डॉक्टर गंभीर से गंभीर चुनौती का भी सफलतापूर्वक सामना करने में सक्षम हैं।*

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,