कानपुर नगर से हमीद हसन की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक।
कानपुर नगर15अगस्त2023*मदरसा मरकजु़ल इस्लाम में मनायी गयी आजादी की 77 वीं वर्षगाँठ।
कानपुर पेचबाग के मदरसा मरकजु़ल इस्लाम में मनाया गया
आजादी का अमृत महोत्सव। अमृत महोत्सव के इस पावन अवसर पर बच्चों ने मनाया आजादी का जश्न।
आजादी के 77 वीं वर्ष गांठ के इस पावन अवसर पर मदरसा के हेड मुफ्ती रजाउल्लाह ने देश की अमन चैन एवम एकता और अखंडता के लिए अल्लाह से दुआ की। मुफ्ती रजाउल्लाह ने बच्चों को दिया देश की अमन और शांति का संदेश। मुफ़्ती साहब ने बच्चों को सन्देश दिया कि आप सभी सामाजिक कुरीतियों को भुलाकर उनसे ऊपर उठकर सामाजिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहकर स्वच्छ और स्वस्थ मन से शिक्षा ग्रहण कर दूषित वातावरण को स्वच्छ वातावरण में परिवर्तित करने का काम करोगे।
बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर लोगों में बढ़ाया देश के प्रति प्रेम और उत्साह की भावना को। इस अवसर पर मदरसे के बच्चों ने अपनी अपनी पसंद के अलग अलग देशभक्ति गीत गाकर सबका मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह को देखकर उनकी देश के प्रति प्रेम भावना का जीता जागता उदाहरण झलकता नजर आया।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26* प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए फैसला जल्द!
कानपुर देहात27अप्रैल26* नकली-घटिया तेल पर बड़ी कार्रवाई, 28 हजार लीटर सीज; कई कंपनियों के प्रोडक्ट बैन*
गोरखपुर27अप्रैल26*उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है।