कानपुर नगर14मार्च24*चौबेपुर पहुंचने पर सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव का किया गया भव्य स्वागत।
आज दिनांक 14 /03/24 को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वर्मा जी का बहुत स्वागत समारोह बेलाई बजार चौबेपुर रोड के पास आयोजित किया गया।
साथ छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव लोकेश अवस्थी और लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सदस्य आलोक शर्मा जी का स्वागत हुआ मुख्य अतिथि समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि 2014 से देश में भाजपा सरकार ने जो भी जनता से वादे किये, एक भी वादा 10 सालों में पूरा नहीं कर सकी। 2 करोड़ नौकरी, विदेश से काला धन लाकर सभी के खाते में 15-15 लाख रूपये जमा करने, बुलेट ट्रेन, किसानों की दोगुनी आय आदि का कोई भी वादा पूरा नहीं किया। सभी वादे जुमला निकले। भाजपा की केन्द्र सरकार 10 वर्षो से जनता को गुमराह कर छलने का काम कर रही है। जनता उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने जा रही हैं।
पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने कहा कि इस समय देश बड़ी विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। किसान, पिछड़े, दलित, महिलाएं, नौजवान सभी परेशान हैं। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार अपराध चरम पर है। डबल इंजन की भाजपा सरकार होने पर भी उत्तर प्रदेश बेहाल है। रोज किसान आत्महत्या कर रहा है। यूरिया खाद में चोरी हो रही है। महिलाएं बेटियां असुरक्षित है। भाजपा सरकार गरीब को और गरीब बना रही है। अमीर को और अमीर बनाने पर काम कर रही है, आने वाले लोकसभा के चुनाव में देश बदलाव मांग रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने स्वागत कार्यक्रम में आए हुए सभी बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी जोन प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी नेतागणों का आभार किया और कहा 2024 का चुनाव PDA क़े लोग मिल क़े मोदी सरकार को उत्तर प्रदेश हटाने का काम करेगे
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता श्री बैकुंठ नाथ जी
संचालन जोनल अध्यक्ष विद्यासागर यादव जी ने किया
बैठक में सेक्टर अध्यक्ष अनिल गौतम,डॉ रिचा शर्मा सतोष कश्यप,विमल कोरी,शशिकांत पासवान,गोपीनाथ पासवान,डॉ मुन्ना यादव, सेक्टर अध्यक्ष रमेश गौतम,रवि गौतम,शहजाद फारुकी शाशिकांत पाल,अजय राजपूत विकास राजपूत,विवेक कटियार कल्लू यादव,हरिओम पांडे जोनल अध्यक्ष,विनोद कठेरिया प्रधान विमल पाल प्रधान,शिव शंकर वर्मा प्रधान,के पी यादव प्रधान, बालेन्द्र यादव,आकाश राजपूत,जीतेन्द्र राजपूत मुख्य डॉ सतेंद्र गौत्तम चंद्रभान यादव शिव शंकर वर्मा प्रधान जगरूप सिंह यादव,इमरान,श्याम सविता, मुकेश कुशवाहा,रावेन्द्र चौहान,सुनील यादव सुनील पाल इत्यादि रूप से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट