कानपुर नगर13सितम्बर23*नगर निगम कैटल कैचिंग दस्ते ने गाय को खूंटे से लेकर पहुंचाया गौशाला*
कानपुर महानगर नगर निगम , कानपुर द्वारा आवारा पशुओं की धरपकड़ अभियान को सफल बनाने के लिए नगर निगम का कैटल कैचिंग प्रवर्तन दस्ते ने गौपालक के घर से गाय को बछड़े सहित खूंटे से निकालकर पहुंचाया गौशाला में उसे जुर्माना भरकर वापस लेने की दी जानकारी
मामला है, कानपुर महानगर के क्षेत्र पनकी में 348 बी ब्लॉक पनकी में निवास करने वाले आर.पी यादव अपने घर पर मकान में गाय को सेवा करने के उद्देश्य से एक गाय पाल रखी थी। जिसे मोहल्ले के लोगों द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम रोटी खिलाकर अपनी गौ सेवा करते थे । वही आज जब यह कैटल कटिंग दस्ते ने पड़ोस के रहने वाले मकान में टट्टर के अंदर बधीं गायों को जबरन खोलकर ट्रक में लादकर ले जाने लगे तो लोगों ने मना किया परंतु अधिक पुलिस बल, व वाहनों की धमा चौकड़ी के चलते लोगों की विरोध करने की आवाज धीमी पड़ गई और जबरन गायों को खूंटे से निकाल कर बच्चों सहित उसे लादकर ले गए क्षेत्रीय लोगों ने इस प्रकार के किए गए कार्य से एक जातीय दुर्भावना से किया गया कार्य बताया जाने लगा और लोगों ने पालतू गायों को ले जाने में अपनी आपत्ति बताई वहीं इसकी आवाज क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक प्रत्याशी गोविंद नगर क्षेत्र सम्राट यादव के पास पहुंची तो उन्होंने उनके घर पहुंच कर जानकारी लेकर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों से वार्ता कर घटना की जानकारी प्राप्त की तो पता चला की गाय को अपने बच्चों सहित खूंटे में बंधी थी जिसे खोलकर ले जाया गया है । जिसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की जाएगी और पशुपालक आर.पी यादव को उनकी गाय वापस दिलाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही सम्राट यादव ने बताया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी है जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है ।जबकि राज्य सरकार द्वारा निर्देशित गौ रक्षों के लिए गाय को पालने के लिए अनुमति प्रदान की जा रही है फिर भी गाय पालने वाले लोगों के खिलाफ भी यह अभियान अपनी खाना पूरी करने के लिए कार्य कर रहा है। जो असंवैधानिक है जिसकी लड़ाई आगे की जाएगी। जबकि पनकी क्षेत्र के अंतर्गत हर एक गलियों में आवारा गए वी सेंड लगातार घूम रहे हैं जिनसे दुर्घटना भी हो रही है फिर भी नगर निगम का ध्यान नहीं जा रहा है

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*