कानपुर नगर11अप्रैल2025*कार को आग के हवाले कर बेखौफ नशेबाज फरार*
कानपुर :- *बजरिया थाना क्षेत्र के पुराने सीसामऊ इलाके में रहने वाले आशीष कुमार त्रिपाठी की कार को गुरुवार रात करीब 12 बजे जला दिया गया*.
*मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में आग उसी इलाके में रहने वाले कपिल राजपूत ने लगायी है जो पेशे से ड्राइवर है और शराब के नशे का आदी है। कपिल ने पहले कार के सीसा तोड़ा फिर आग लगा कर फरार हो गया*।
*थोड़ी ही देर में कार धू- धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर तीन फायर ब्रिगेड पहुँची और कार की आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जलकर स्वाहा हो चुकी थी। हरसहाय इंटर कॉलेज के बगल में कई गाड़ियां खड़ी थीं*.
*इस क्षेत्र में शराबियों का जमघट अक्सर देखने को मिलता है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल पनप गया है*।

More Stories
भागलपुर 9मार्च 26*1.28 करोड़ रुपये लेकर लापता सत्यप्रकाश साह 6 महीने बाद यूपी के वृंदावन से बरामद, अपहरण की कहानी निकली झूठी*
भागलपुर 9 मार्च 26*टीएनबी कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर छात्रों ने प्राचार्य से मुलाकात कर जताया विरोध।
लखीमपुर खीरी ९ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की खास खबरे