*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर10जुलाई26*6 महीने का जिला बदर… फिर भी शहर में बेखौफ एंट्री! सपा नेता के साथ उद्घाटन समारोह में दिखा जिलाबदर आरोपी पुनीत त्रिवेदी, सोशल मीडिया पर रील भी वायरल*
कानपुर नगर*पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 10 अप्रैल 2026 को पुनीत त्रिवेदी निवासी विष्णुपुरी, नवाबगंज को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 माह के लिए कानपुर नगर से जिला बदर किया गया था। आदेश के अनुसार उसे इस अवधि में कानपुर की सीमाओं से बाहर रहना था।*
*लेकिन अब जिलाबदर अवधि के दौरान ही रतनपुर स्थित एक दुकान के उद्घाटन समारोह में सपा नेता सर्वेश यादव के साथ पुनीत त्रिवेदी की मौजूदगी रही।*
*बल्कि जिलाबदर की सोशल मीडिया पर रील भी पोस्ट की गई, जिससे पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।*
*जिलाबदर पुनीत त्रिवेदी पर नवाबगंज, कल्याणपुर और कोहना,थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज होने के आधार पर उसे जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद शहर में खुलेआम घूमना चर्चा का विषय बना हुआ है।वहीं, कार्यक्रम में ईशु यादव की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।*
*आरोप है कि वह एक मामले में वांछित है और उस पर वारंट भी जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि यह तथ्य सही हैं, तो पुलिस की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है?*

More Stories
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*